Petrol Diesel Price: दिल्ली में आज पेट्रोल आज 90 के पार, लगातार 11 वें दिन बढ़े रेट, जानें अपने शहर में दाम

Petrol Diesel Price: दिल्ली में आज पेट्रोल आज 90 के पार, लगातार 11 वें दिन बढ़े रेट, जानें अपने शहर में दाम

Petrol Diesel Price Today 19 February 2021 Update: घरेलू बाजार में आज लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ीं हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। दिल्ली में आज शुक्रवार (19 फरवरी) को पेट्रोल के दाम 31 पैसे प्रति लीटर बढ़ा, जिसके बाद पेट्रोल के दाम 90.19 रुपये पर चला गया। दिल्ली में आज डीजल भी 33 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ और चढ़ कर 80.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का ये अबतक का सबसे महंगा रेट है। हालांकि इस वक्त लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं।

Recommended Video

    Petrol Price: Nana Patole के बयान पर बोले Tushar Gandhi ने Congress को दी नसीहत | वनइंडिया हिंदी
    Petrol Diesel Price

    जानिए बाकी शहरों के दाम

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक 19 फरवरी को मुंबई में पेट्रोल 96.62 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 92.25 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 84.63 रुपये प्रति लीटर है। कोलकात में पेट्रोल 91.41 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 84.19 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 88.56 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 80.98 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 93.21 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.44 रुपये प्रति लीटर है।

    वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 86.69 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 80.30 रुपये प्रति लीटर है। एमपी भोपाल में पेट्रोल 98.20 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 88.84 रुपये प्रति लीटर है। झारखंड रांची में पेट्रोल 87.78 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.22 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 92.54 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.84 रुपये प्रति लीटर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+