Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, पटना में सस्ता हुआ तेल, जानें अपने शहर की कीमत
Petrol-Diesel Price: रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। आज भी देश के चार महानगरों में तेल का दाम फिक्स है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी है, इसके बावजूद इंडिया में तेल के भाव स्थिर बने हुए हैं। आपको बता दें कि पिछले 148 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है, जिससे लोगों को राहत है। वैसे तो देश के सभी बड़े राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फर्क नहीं पड़ा है लेकिन बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 32 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जिसके बाद से पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.48 रु और एक लीटर डीजल की कीमत 94.26 रु हो गया है।

हालांकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि क्रूड ऑयल के दाम घटने से देश में पेट्रोल प्राइस कम होंगे लेकिन कच्चे तेल का दाम तो गिर रहा है लेकिन फिलहाल के लिए देश में ईधन के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.37 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.48 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.26 रु रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
फिलहाल जहां पटना में पेट्रोल सस्ता हुआ है ,वहीं देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.65 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 98.39 रुपये है तो वहीं दूसरी ओर सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में हैं, जहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 84.10 रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications