Petrol Diesel Price: इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कीमतों में क्या हुआ बदलाव
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में गिरावट देखने को मिली है। आज कुछ शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है। हालांकि चार महानगरों में दाम स्थिर हैं।

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल का दाम 86.37 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। वहीं WTI की बात करें तो इसके दाम भी वैश्विक बाजार में गिरकर 82.57 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
खुदरा कीमतों में हुआ बदलाव
कच्चे तेल के दाम में मामूली बदलाव के साथ, आज कई सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम को जारी कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में तेल के दाम कम हुए हैं।
कई शहरों में दाम हुए कम
हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट हुई है, लेकिन देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में कीमतें स्थिर हैं। आज भी यहां पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे की गिरावट हुई है। इसके साथ ही यहां पेट्रोल के दाम 96.76 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल 21 पैसा सस्ता होकर 89.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
राजस्थान में भी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जयपुर में पेट्रोल के दाम 32 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। यहां पेट्रोल 108.16 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 29 पैसे कम होकर 93.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
चार महानगरों में दाम
वहीं देश के चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.65 रुपए प्रति लीटर, डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर, डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है।
हर रोज जारी होती हैं नई कीमतें
बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो जाती है। आप अपने फोन से आसानी से अपने शहर में कीमतों को जान सकते हैं। इंडियन ऑयल का दाम जानने के लिए RSP लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा। हर शहर का कोड अलग है, लिहाजा आपको इंडियन आयल की वेबसाइट पर जाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications