केंद्र सरकार ने की ईंधन की कीमतों में कटौती, गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी, क्या कम होगी महंगाई?
नई दिल्ली, 22 मई। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से आम जनता को कुछ हद तक राहत मिली है। केंद्र सरकार ने तेल के दाम में एक्साइज ड्यूटी की कटौती का ऐलान किया है, जिसके चलते पेट्रोल और डीजल के दाम काफी कम हो गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया। एक्साइज ड्यूटी में कटौती से पेट्रोल के दाम में 9.5 रुपए प्रति लीटर तो डीजल के दाम में 7 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। केंद्र सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए यह अहम फैसला लिया है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी को 8 रुपए कम किया गया है जबकि डीजल के दाम में 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी की कटौती की गई है।
Recommended Video

सरकार ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती की वजह स सरकार पर 1 लाख करोड़ रुपए का दबाव पड़ेगा। इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने राज्य सरकारों से अपील की है कि वह आम जनता को दाम में कटौती का लाभ दें और एक्साइज ड्यूटी को कम करें। निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्य सरकारें भी आम जनता को दाम में कटौती का लाभ दें। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 95.91 रुपए प्रति लीटर हए गए हैं, जोकि पहले 105.41 रुपए प्रति लीटर थे। वहीं डीजल के दाम 89.67 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं जोकि पहले 96.67 रुपए प्रति लीटर थे।
सरकार ने ना सिर्फ पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की है बल्कि गैस सिलेंडर के दाम में भी कटौती की है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को जो हर साल 12 सिलेंडर लेते हैं उन्हें अब सिलेंडर 200 रुपए सस्ता मिलेगा, जिससे उनपर महंगाई का बोझ कुछ हद तक जरूर कम होगा। निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके लिखा, इसस हमारी मां-बहनों को मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने से सरकार पर 6100 करोड़ रुपए का दबाव पड़ेगा। सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इससे देश के करीबों को लाभ मिलेगा। हमने गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को मदद देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।
दाम में कटौती के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके कहा कि हमारे लिए जनता सर्वोपरि है। आज का फैसला जिसमे खासकर पेट्रोल और डजील के दाम में कटौती की है वह तमाम सेक्टर पर सकारात्मक असर डालेगा। जनता को राहत देगा, जीवन आसान होगा। बता दें कि इसी तरह की कटौती नवंबर माह में भी कई गई थी । बता दें कि अप्रैल माह में महंगाई दर के लगातार बढ़ने से आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।












Click it and Unblock the Notifications