Petrol-Diesel Price: नहीं बदला पेट्रोल-डीजल का भाव, IOCL ने नहीं घटाया दाम
Petrol-Diesel Price Today: आज सभी को उम्मीद थी कि महीने के पहले दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40 पैसे की कटौती देखने को मिलेगी क्योंकि कल देर रात पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता हेने की बात सामने आई थी लेकिन आज सुबह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने इस फैसले को वापस ले लिया और आज भी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। देश में 21 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है, तब केंद्ग सरकार ने इस पर से एक्साइज ड्यूटी को कम किया था, जिसके बाद से राज्य सरकारों ने अपने यहा पर से तेल पर से वैट चार्ज को कम किया था, जिसके बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई थी।

ऐसा अनुमान था कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम गिरने से घरेलू तेल की कंपनियां पेट्रोल-डीजल का रेट कम कर सकती हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मालूम हो कि क्रूड ऑयल 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया है। देश में सबसे मंहगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है, जहां इसकी कीमत 113.65 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं अंडमान निकोबार में देश में सबसे सस्ता पेट्रोल है। यहां एक लीटर पेट्रोल 84.10 रुपये है।
ये हैं चार महानगरों में पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर

ये हैं चार महानगरों में डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर

कुछ खास बातें
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) भारत सरकार के स्वामित्व वाली तेल और गैस कंपनी है, इसका हेड ऑफिस नई दिल्ली में हैं। ये इंडिया की सबसे बड़ी commercial oil company है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की लिस्ट में 151 पोजिशन हासिल है। ये कंपनी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत काम करती है। आपको यह भी बता दें कि भारत सरकार के पास इंडियन ऑयल के 43.69 शेयर हैं।












Click it and Unblock the Notifications