Petrol-Diesel Price: नोएडा में सस्ता और लखनऊ में महंगा हुआ पेट्रोल, क्या है चारों महानगरों में रेट?

Petrol-Diesel Price: त्योहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई अंतर ना होने से आम लोगों को काफी राहत मिली हुई है। तेल कंपनियों ने हर रोज की तरह सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं, आज भी चारों महानगरों समेत देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ में मामूली वृद्धि हुई है और नोएडा में थोड़ा सा पेट्रोल सस्ता हुआ है। मालूम हो कि लखनऊ में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 12 पैसे महंगा हुआ है, अब लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.57 रु और डीजल का दाम 89.76 रुपये लीटर हो गया है।

Petrol-Diesel Price:

जबकि नोएडा में पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 32 पैसे सस्ता हुआ है। नोएडा में एक लीटर पेट्रोल का रेट 96.64 रुपये और डीजल का दाम 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मालूम हो कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन इसके बावजूद देश में 21 मई के बाद से तेल के दाम स्थिर हैं। आपको बता दें कि ब्रेंट क्रूड का भाव इस वक्त 92.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

Petrol-Diesel Price:

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
  • नोएडा: 96.64 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 107.54 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 89.82रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.32 रु रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
Petrol-Diesel Price

आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने 50 सीएनजी बसों को सड़कों पर उतारा है। तो वहीं इससे पहले दिल्ली की 11 जगहों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशन यानी कि EV Charging Station भी लॉन्च किए गए थे। मालूम हो कि इस वक्त दिल्ली में एक किली सीएनजी का दाम 71.61 रुपये है तो वहीं गुरुग्राम में सीएनजी रेट 79.94 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+