आपकी इस भूल के चलते ATM से अपने-आप निकल रहे हैं पैसे, जानिए कैसे सेफ रखें अपने एटीएम कार्ड

नई दिल्ली। हाल ही में चौंका देने वाली घटना सामने आई थी, जहां 88 लोगों के खाते से बिना उनकी जानकारी के 19 लाख रुपए निकाल लिए गए। दिल्ली के तिलक नगर में लोगों के खाते ने पैसे निकल गए और उन्हें पता तक नहीं चला। दिल्ली में रहने वाले लोगों पर ऐसे एटीएम फ्रॉड का खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है, लेकिन अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए और एटीएम कार्ड को इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो आप ऐसे हैकर्स से बच सकते हैं। एटीएम से पैसे निकालते वक्त और कार्ड से पेमेंट करते वक्त अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो आप अपनी जमा पूंजी सुरक्षित रख सकते हैं।

 कैसे हैकर्स बनाते हैं एटीएम कार्ड का क्लोन

कैसे हैकर्स बनाते हैं एटीएम कार्ड का क्लोन

कार्ड स्किमर डिवाइस के जरिए आपके कार्ड का क्लोन तैयार कर लेते हैं। स्किमर डिवाइस से कार्ड के गुजरते ही आपके क्रेडिट-डेबिट कार्ड की पूरी जानकारी स्कैन होकर हैकर्स के कंप्यूटर तक पहुंच जाती है। यहीं जानकारी एक खाली कार्ड पर ट्रांसफर कर दिया जाता है, जो आपके कार्ड के क्लोन की तरह काम करता है।

 कहां है सबसे ज्यादा खतरा

कहां है सबसे ज्यादा खतरा


एटीएम और क्रेडिट कार्ड के डाटा चोरी होनी की वारदात सबसे ज्यादा होटल, पेट्रोल पंप, मेडिकल जैसे जगहों पर होता है। हैकर्स स्किमिंग, क्लोनिंग, फिशिंग से आपके कार्ड की जानकारी हासिल कर सकते हैं। शॉपिंग के दौरान कार्ड स्वाइप करने के दौरान कार्ड की जानकारी हैक की जा सकती है।

 इन बातों का रखें ख्याल

इन बातों का रखें ख्याल

एटीएम से पैसे निकालते वक्त ध्यान रखें कि जिस जगह पर आप अपना कार्ड डालते हैं, वहां कोई भी दूसरी चीज ऊपर से न लगी हो। अगर किसी भी मशीन पर जरा भी शक हो तो फौरन इसकी जानकारी बैंक या वहां मौजूद स्टाफ को दें। एटीएम कीबोर्ड को कवर करके ही पिन डालना चाहिए। एटीएम मशीन के कीपैड का एक कोना दबाकर देखें, अगर पैड स्कीमर होगा तो एक सिरा उठ जाएगा।समय-समय पर अपने एटीएम का पिन बदलते रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+