Paytm ने दिया नए साल का तोहफा, FD की सुविधा के मिलेगा 6.85% तक का ब्याज

नई सालः नए साल पर Paytm ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। ई- वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपने बैंक में यूजर्स के जमा एक लाख रुपए से ज्यादा को Fixed Deposit में बदलेगा। कन्‍वर्ट करने के बाद पेटीएम यूजर्स को उस अमाउंट पर 6.85 फीसदी तक सालाना ब्याज देगा। इस सुविधा में खास बात ये है कि यूजर्स जब चाहे अपने पैसे को निकाल सकते हैं। इसके लिए किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं होगी।

फिक्स्ड डिपॉजिट में बदल दिया जाएगा पैसा

फिक्स्ड डिपॉजिट में बदल दिया जाएगा पैसा

एक लाख के फिक्सड डिपॉजिट के बारे में कंपनी का कहना है कि ग्राहक द्वारा जमा किए गए रुपये एक लाख से ज्यादा होते ही उसे फिक्स्ड डिपॉजिट में बदल दिया जाएगा। इसके लिए पेटीएम में इंडसंइंड बैंक के करार भी किया है।

किसी भी समय निकाल सकते हैं पैसे

किसी भी समय निकाल सकते हैं पैसे

पेटीएम द्वारा साफ किया गया है कि ग्राहक कभी भी किसी भी समय बिना किसी शुल्क के अपने पैसे निकाल भी सकते हैं। इसके लिए उस पर किसी भी तरह की अन्य धनराशि चार्ज नहीं की जाएगी। साथ ही एक लाख रुपये से ज्यादा पर सालाना 6.85 फीसदी का लाभ भा पा सकते हैं।

सीनियर सिटीजन को मिलेगा फायदा

सीनियर सिटीजन को मिलेगा फायदा

नए साल पर पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। कंपनी की ओर से सीनियर सिटीजन स्कीम भी लागू की है, जिसमें सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज मिलेगा। पेटीएम की ओर से कहा गया है कि यदि को ग्राहक मैच्योरिटी अवधि से पहले सीनियर सिटीजन हो जाता है तो उनका अकाउंट अपने आप ही सीनियर सिटीजन स्‍कीम में बदल जाएगा।

ग्राहकों को होगी ज्यादा कमाई

ग्राहकों को होगी ज्यादा कमाई

ऐसे में सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज मिलेगा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की एमडी रेनू सत्ती कहा कहना है, 'अधिकांश भारतीय सुरक्षित निवेश योजनाएं पसंद करते हैं जिनमें उन्हें अधिक कमाई की संभावना दिखती है। हमारी पेशकश में उन्हें कागजी काम से राहत मिलेगी और सबसे पसंदीदा निवेश का बिना शुल्क तत्काल निकासी का भी लाभ मिलेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+