पेटीएम विवाद के बीच फाउंडर विजय शेखर ने वित्त मंत्री से की मुलाकात

पेटीएम कंपनी में चल रहे विवादों के बीच कंपनी के फाउंडर विजय शेखर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पेटीएम के मसले पर चर्चा की। पेटीएम के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में हम कई थर्ड पार्टी बैंकों के साथ काम कर रहे हैं।

हम इस रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं और बैंक भी हमारे साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम सिर्फ एक पार्टनर के साथ ही नहीं बल्कि कई बैंकिंग पार्टनर के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पेटीएम बैक एंड बैंक के तौर पर पेटीएम पेमेंट बैंक की तरह काम कर रही है।

vijay shekhar

इसका मतलब है कि हमारे मर्चेंट पार्टनर्स के साथ किसी भी तरह का कोई व्यवधान नहीं होगा, मौजूदा सेटअप पर कुछ सोचने की जरूरत नहीं है किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। लोग मेड इन इंडिया पेटीएम, क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स, कार्ड मशीन को पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

हम लगातार अपने मर्चेंट के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हैं और मिलकर काम कर रहे हैं, जिस तरह से लोग हमारे ऊपर भरोसा जता रहे हैं, हम उसके लिए शुक्रगुजार हैं। उन्हें पता है कि पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन पहले की ही तरह चलती रहेगी।

हम अपने साथ और मर्चेंट को जोड़ रहे हैं। पेटीएम सभी नियमों का पालन करती है, यह लाखों यूजर्स को निर्बाध सेवाएं दे रही है। हम अपने मिशन पर फोकस्ड हैं और अपने कंज्यूमर्स को सेवाएं देते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+