1 अप्रैल से PayPal के घरेलू यूजर्स नहीं कर पाएंगे ऐप का इस्तेमाल, सर्विस बंद होने से पहले फटाफट कर लें ये काम
PayPal shut down domestic payment: भारत में एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने को लेकर लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के एक बड़े पेमेंट ऐप ने भारत के घरेलू यूजर्स के लिए अपनी सुविधाओं को बंद की तैयारी कर ली है। जी हां, मशहूर डिजिटल पेमेंट कंपनी पेपैल होल्डिंग्स इंक ने 1 अप्रैल, 2021 से भारत में अपने डोमेस्टिक पेमेंट सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है। PayPal के इस फैसले से पेमेंट ऐप यूज करने वाले घरेलू यूजर्स को बड़ा झटका लगा है।

1 अप्रैल से नहीं कर पाएंगे पेपैल का इस्तेमाल
डिजिटल पेमेंट ऐप पेपैल ने शुक्रवार को कहा कि 1 अप्रैल से कंपनी भारत में घरेलू भुगतान सेवाओं को बंद करने जा रही है। इसके बजाए अब पेपैल अब क्रॉस बॉर्डर पेमेंट बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करेगी। पेपैल के प्रवक्ता ने कहा, 'हम उत्पाद विकास में निवेश करना जारी रखेंगे, जो भारतीय बिजनेस को दुनिया भर में लगभग 350 मिलियन पेपैल यूजर्स तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी बिक्री बढ़ाती है और भारतीय अर्थव्यवस्था को विकास में मदद मिलती है।'

बिजनेस लेनदेन पर ध्यान केंद्रित करेगी कंपनी
कैलिफोर्निया के सैन होजे स्थित कंपनी पेपैल ने बताया कि 1 अप्रैल से भारतीय यूजर्स अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए अभी भी PayPal का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेपैल ने पिछले वर्ष भारत में 3.6 लाख से अधिक व्यापारियों के लिए 1.4 बिलियन डॉलर की अंतरराष्ट्रीय बिक्री करने में मदद की। फिलहाल कंपनी का सारा ध्यान अब भारतीय व्यवसायों के लिए अधिक अंतरराष्ट्रीय बिक्री के रास्ते खोलने पर केंद्रित होगा।

ऐसे यूजर्स डिएक्टिवेट कर सकते हैं पेपैल अकाउंट
इसका मतलब यह हुआ कि अब भारतीय यूजर्स घरेलू खरीदारी के लिए 1 अप्रैल से इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। अगर आप भी भारत में लेनदेन के लिए पेपैल ऐप का इस्तेमाल करते है तो 1 अप्रैल के बाद से ये ऐप आपके काम का नहीं रह जाएगा। आप चाहें तो अपना अकाउंड डिएक्टिवेट करा सकते हैं। आपको बता दें कि दुनियाभर में पेपैल के करीब 100 मिलियन यूजर्स है, ये कंपनी 190 देशों में अपनी सेवा दे रही है। पेपैल पर सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया का भरोसा कायम है।
यह भी पढ़ें: Covid Vaccine: Pfizer ने भारत में आवेदन लिया वापस, अब पूरी तैयारी के साथ कंपनी करेगी वापसी












Click it and Unblock the Notifications