Netflix ने दो महीने में दूसरी बार की छंटनी, 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
Netflix ने दूसरी बार की छंटनी, 300 कर्मचारियों को निकाला
नई दिल्ली। मंदी की आहट देखते हुए वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स( Netflix) ने एक बार फिर से बड़ी छंटनी की है। नेटफ्लिक्स ने दो महीने में दूसरी बार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। पिछले दो महीने में ये दूसरा मौका है जब कंपनी ने एक साथ बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है। इस बार Netflix ने 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

कंपनी ने दूसरी बार कर्मचारियों को झटका दिय़ा है। कंपनी ने हाल में ही कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। पिछले बार सबसे ज्यादा नौकरियां कंपनी ने अमेरिका ऑफिस में गई थी। मई में कंपनी ने 150 कर्मचारियों, और दर्जनों कॉन्ट्रैक्ट और पार्ट टाइम कर्मचारियों की छंटनी कर खर्च कम किया था तो अब दो महीने में दूसरी बार कंपनी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
11000 कर्मचारियों वाली कंपनी
आपको बता दें कि दुनियाभर में नेटफ्लिक्स के 11000 कर्मचारी हैं। इस साल कंपनी दो बार कर्मचारियों की बड़ी छंटनियां कर चुका हैं और खबरों की माने को आगे भी करने वाला है। दरअसल Netflix के सब्सक्राइबर्स की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। मई में कंपनी के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 2 लाख से अधिक घट गई थी। वहीं कंपनी के शेयर 20 फीसदी तक गिर गए थे। कंपनी की कमाई में हुई इस गिरावट का असर अब कर्मचारियों पर दिखने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications