60 बरस के हुए गौतम अडानी, किए 60,000 करोड़ रुपये दान, देश के सबसे बड़े दानवीर ने कही ये बात

नई दिल्ली, 24 जून। देश के ही नहीं बल्कि एशिया के टॉप अरबपतियों में शामिल अडानी समूह के चीफ गौतम अडानी ने अपने 60वें जन्मदिन पर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। गौतम अडानी ने फैमिली हेल्थ केयर, शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के लिए 60,000 करोड़ रुपये की धनराशि को दान करने का ऐलान किया है। गौतम अडानी के इस ऐलान से देश के सबसे बड़े दानवीर कहे जाने वाले अजीम प्रेमजी भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाए।

गौतम अडानी आज यानी 24 जून को साठ बरस के हो गए हैं

गौतम अडानी आज यानी 24 जून को साठ बरस के हो गए हैं

आपको बता दें कि गौतम अडानी आज यानी 24 जून को साठ बरस के हो गए हैं और इस साल उनके पिता शांतिलाल अडानी की 100वीं जयंती भी है इसलिए ये साल अडानी परिवार के लिए काफी खास है और इस वर्ष को बेहद स्पेशल बनाने के लिए गौतम अडानी ने ये खूबसूरत ऐलान किया है, जिसकी चौतरफा तारीफ हो रही है।

भारत के निर्माण में मदद करने के लिए योगदान

भारत के निर्माण में मदद करने के लिए योगदान

अपने जन्मदिन के एक दिन पहले गौतम अडानी ने कहा कि ' हमारे पिता की 100वीं जयंती और मेरे 60वें जन्मदिन पर, अडानी परिवार भारत भर में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल-देव के लिए 60,000 करोड़ रुपये दान करने के लिए खुश है। एक न्यायसंगत, भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण में मदद करने के लिए योगदान ।@अडानीफाउंडेशन'

'महात्मा गांधी की ओर से बताए गए मार्ग पर चल रहे'

'महात्मा गांधी की ओर से बताए गए मार्ग पर चल रहे'

अडानी के इस ट्वीट पर खुशी जताते हुए अजीम प्रेमजी ने कहा कि 'गौतम अडानी और उनके परिवार की ओर से किया गया ये ऐलान बेहद सराहननीय है। जो ये साबित करता है कि भले ही हम बिजेनस के क्षेत्र में आगे बढ़ गए हों लेकिन आज भी हम महात्मा गांधी की ओर से बताए गए मार्ग पर चल रहे हैं।'

'...हमें एक साथ मिलकर काम करना चाहिए'

'...हमें एक साथ मिलकर काम करना चाहिए'

उन्होंने आगे कहा, "हमारे देश की चुनौतियों और संभावनाओं की मांग है इसलिए धन, क्षेत्र, धर्म, जाति की बातों को भूलाकर हमें एक साथ मिलकर काम करना चाहिए,मैं इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रयास में गौतम अडानी और उनके फाउंडेशन को शुभकामनाएं देता हूं।"

अडानी की कुल संपत्ति 122.4 बिलियन डॉलर

मालूम हो कि फोर्ब्स बिलिनेयर की ताजा लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 122.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। शांत चित्त और गंभीर व्यक्तित्व वाले अडानी का जन्म एक जैन परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम गौतम शांतिलाल अडानी है। वह अहमदाबाद स्थित एक बहुराष्ट्रीय समूह अडानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक हैं, वो अडानी फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं, जिसका नेतृत्व मुख्य रूप से उनकी पत्नी प्रीति अडानी करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+