अब सिर्फ 1010 रुपए में स्पाइसजेट से करिये हवाई यात्रा

नई दिल्ली। हवाई यात्रा करने के शौकीन लोगों के लिए स्पाइस जेट बेहद ही सस्ते दामों में हवाई सफर की स्कीम लेकर आया है। स्पाइसजेट ने नयी योजना के तहत महज 1010 रुपए में हवाई सफर की स्कीम लेकर आयी है। स्पाइस जेट यह स्कीम 23 मई को अपने स्थापना दिवस के मौके पर लेकर आया है।[एयर इंडिया को रोजाना हो रहा 10 करोड़ का घाटा]

spicejet

स्पाइस जेट की यह बेहद ही सस्ती हवाई सफर की स्कीम आज से शुरु हो गयी है जोकि 21 मई तक चलेगी। इन दिनों के बीच टिकट बुक कराने में आपको 1 जुलाई से 15 अक्टूबर के बीच महज 1010 रुपए में हवाई सफर करने का मौका मिल सकता है।

गौरतलब है कि इस स्कीम का लाभ आप सिर्फ घरेलू उड़ानों पर ले सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर इस योजना का लाभ नहीं उपलब्ध होगा। वहीं यह योजना कुछ चुनिंदा शहरों के बीच यात्रा के लिए उपलब्ध है। यह स्कीम दिल्ली-श्रीनगर, मुंबई-गोवा, कोलकाता-अगरतला, चेन्नई-बेंग्लुरू और हैदराबाद-विजयवाड़ा के रूट पर ही उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+