महंगाई डायन से मिला आराम: बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 113 रुपये सस्ता
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जबसे नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभाली है ऐसा लगने लगा है कि अब अच्छे दिन आने शुरु हो गये हैं। पिछले कुछ माह से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही गिरावट के बाद अब सरकार ने एलपीजी के दामों में भारी कटौती की है।

इस कटौती की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट को बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले पांच माह के दौरान गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों पर करीब 170 रुपये की कटौती की गई है।फिलहाल गैस की कीमत तीन वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications