SBI में है बैंक अकाउंट तो जरूर पढ़ें ये खबर, इन 4 खातों पर नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज
नई दिल्ली। अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट ऑफ इंडिया में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। आपको बता दें कि एसबीआई ने अपने खाताधारकों से लिए मिनिमम बैलेंस नियम लगा रखा है। अप्रैल से नवंबर, 2017 के बीच एसबीआई ने मिनिमम बैलेंस के जुर्माने तो तौर पर 1771 करोड़ रुपए कमाए। वित्त मंत्रालय के मुताबिक जिन खातों में मिनिमम बैलेंस नहीं था उन खातों पर जुर्माना लगाकर एसबीआई ने 1771 करोड़ रुपए कमाए। ऐसे में आज हम आपको एसबीआई ने उन खातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको मिनिमम बैलेंस से झंझट से मुक्ति मिलती है।

मिनिमम बैलेंस का झंझट
आपको बता दें कि एसबीआई के न्यूनतम बैलेंस नियम के मुताबिक घर खाताधारकों को अपने अकाउंट में एक न्यूनतम राशि रखनी होती है। मेट्रो में न्यूनतम बैलेंस की सीमा 5000, अर्बन एरिया में 3000, सेमी-अर्बन एरिया में 2000 और ग्रामीण इलाके में 1000 है। मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर खाताधारक के खाते से चार्ज वसूला जाता है।

बेसिस सेविंग डिपॉजिट अकाउंट
आपको बता दें कि एसबीआई के बेसिक सेविंग्स डिपोजिट अकाउंट में अगर आप खाता खुलवाते हैं तो इस खाते पर आपको मिनिमम बैलेंस रखने की झंझट नहीं होती है। इस अकाउंट में आपको सेविंग्स अकाउंट की तरह ही सारी सुविधाएं तो मिलती ही है साथ ही साथ किसी भी तरह का एनुअल चार्ज नहीं भरना पड़ता है।

जनधन खाता
एसबीआई का न्यूनतम बैलेंस नियम जनधन खातों पर लागू नहीं होता। इस खाते में आपको 1 लाख का इंश्योरेंस तो मिलता ही है साथ ही साथ मिनिमम बैलेंस के झंझट से भी मुक्ति मिलती है।

स्मॉल अकाउंट
एसबीआई के स्मॉल सेविंग अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य नहीं होता। आप न्यूनतम डॉक्युमेंट्स के साथ यह खाता खुलवा सकते हैं। इस खाते पर बैंक के मिनिमम बैलेंस का नियम नियम भी लागू नहीं होता है।

सैलरी अकाउंट
एसबीआई के सैलरी अकाउंट पर भी बैंक के न्यूनतम बैलेंस का नियम लागू नहीं होता है। ऐसे में अगर आपका सैलरी अकाउंट स्टेट बैकं ऑफ इंडिया में हैं तो आपको मिनिमम बैलेंस रखने की टेंशन नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications