रिकॉर्ड सातवीं बार देश का बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, 20 जून से शुरू होगी प्री बजट मीटिंग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 का बजट जुलाई माह के आखिरी हफ्ते में पेश कर सकती हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बजट वित्त मंत्री इंडस्ट्री चैंबर्स से बजट पेश करने से पहले 20 जून को सुझाव लेंगी।
सूत्रों की मानें तो बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा के साथ 18 जून को बजट पर सुझाव लेंगे। माना जा रहा है कि 2024-25 का बजट मोदी सरकार के इकोनॉमिक एजेंडे की रूपरेखा तय करेगा।

देश की विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इसपर वित्त मंत्री का इस बजट पर जोर रहेगा। इस बार केंद्र में गठबंध की सरकार है और भाजपा पूर्ण बहुमत से दूर रह गई है, लिहाजा इस बार गठबंधन की मजबूरियों का भी बजट में ध्यान रखा जाएगा।
देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने और इसे और रफ्तार देने पर बजट में जोर रह सकता है। देश की विकास दर को रफ्तार देने के साथ आने वाले भविष्य में कैसे 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जाए, इसपर अधिक जोर रहेगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से संभावना जाहिर की गई है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मौजूदा वित्त वर्ष में 7.2 फीसदी रह सकती है। इस बजट में मोदी सरकार का जोर देश की कृषि सेक्टर को मजबूती देने पर होगा। इसके साथ रोजगार सृजन पर भी सरकार का जोर रहेगा।
गौर करने वाली बात है कि निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार देश का बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। छह दशक पहले मोरारजी देसाई ने लगातार छह बार देश का बजट पेश किया था।
अपने पांच साल के कार्यकाल में निर्मला सीतारमण ने छह बार बजट पेश किया है। उन्होंने 2024 का अंतरिम बजट भी पेश किया था। वह एकमात्र महिला वित्त मंत्री हैं जो लगातार दूसरी बार देश की वित्तमंत्री बनी हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications