New Rules from 1st February 2025: 'LPG से लेकर UPI तक', आज से बदल गए ये नियम
New Rules from 1st February 2025: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ बहुत सारे बदलाव लाती है लेकिन बहुत सारे लोगों को इस बारे में जानकारी ना होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो अज्ञानता के चलते उन्हें मोटा जुर्माना भी अदा करना पड़ता है।
इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कुछ जरूरी बातें, जिनमें 1 फरवरी यानी कि आज से बदलाव हुए है और जिनका सीधा असर आपकी पॉकेट पर पड़ने वाला है।

ये बदलाव LPG सिलेंडरों की कीमतों से लेकर UPI Pay के बीच हुए हैं, चलिए जानते हैं कि आज से कौन से नियम बदले हैं..
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें: हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का Review करके नए रेट जारी करती हैं। आज भी उसने नए रेट जारी किए है, जिसके तहत सरकारी ऑयल मार्केट कंपनियों ने सिलेंडर के दाम घटाए हैं। कंपनी ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 7 रुपए की कटौती की है। जिसके बाद अब इसका रेट दिल्ली में 1797.00 रुपए हो गया है।
मालूम हो कि 1 जनवरी कोऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की थी, उसने 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 14.50 रु कम किए थे, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
यूपीआई ट्रांजैक्शन का नियम (New Rules from 1st February 2025)
1 फरवरी से यूपीआई ट्रांजैक्शन का नियम बदल गया है, नए नियम के तहत ई भी UPI पेमेंट ऐप ट्रांजैक्शन आईडी बनाने के लिए @, $, &, # जैसे स्पेशल करेक्टर यूज नहीं कर पाएंगे, अगर आपने भी इस तरह के करेक्टर का प्रयोग किया है तो आज से सेंट्रल सिस्टम इसे नहीं स्वीकारेगा।
बैंक से जुड़े नियम (New Rules from 1st February 2025)
कोटक महिंद्रा के उपभोक्ताओं के लिए ये बदलाव जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि उसने एटीएम ट्रांजेक्शन और क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जो कि आज से लागू हो गए हैं।
मारुति कार के दाम बढ़ेंगे (New Rules from 1st February 2025)
1 फरवरी से मारुति कंपनी ने अपने कुछ मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। ग्रैंड विटारा, सियाज, बलेनो, अर्टिगा, ब्रेजा, डिजायर, स्विफ्ट, वैगन आर, अल्टो के नए दाम भी आज से लागू हैं।
हवाई ईंधन के दाम बढ़ गए(New Rules from 1st February 2025)
OMCs ने हवाई ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं, ATF कीमतों में ₹5078.25/किलो का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली में ATF Price का दाम 95,533.72 रुपए हो गया है।
1 फरवरी को पेश होगा बजट (New Rules from 1st February 2025)
देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करने वाली है, जिस पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं, देश के हर वर्ग को उम्मीद है कि सीतारमण के पिटारे से इस बार कुछ ना कुछ जरूर खास निकलने वाला है। टैक्स स्लेब से लेकर मंहगाई पर कंट्रोल लगाने की उम्मीद उनसे की जा रही है, देखते हैं वो लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं। मालूम हो कि निर्मला सीतारमण का बजट भाषण संसद में 11 बजे शुरू होगा , जिसे कि आप डीडी चैनल पर लाइव देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications