LPG Gas Price: गुड न्यूज, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए क्या हो गई अब कीमत
LPG Gas Price: फरवरी की पहली सुबह को लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। सरकारी ऑयल मार्केट कंपनियों ने आज सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। कंपनी ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 7 रुपए की कटौती की है।नई कीमत आज से लागू हो चुकी हैं, हालांकि घरेलू LPG गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दाम घटने के बाद देश के चारों महानगरों में अब LPG गैस सिलेंडर की कीमत निम्नलिखित है (LPG Gas Price)
- दिल्ली 1797.00 रुपए
- कोलकाता 1907.00 रुपए
- मुंबई 1749.50 रुपए
- चेन्नई 1959.50 रुपए
मालूम हो कि 1 जनवरी को भी ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की थी, तब 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 14.50 रु कम किए थे लेकिन उस वक्त भी घरेलू सिलेडंर की कीमतों में चेंज नहीं हुआ था।
दिसंबर में बढ़े थे लेकिन जनवरी में घटे थे कॉमर्शियल गैस के दाम ((LPG Gas Price)
जबकि दिसंबर में गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे और उस वक्त कॉमर्शियल गैस के दाम में 16.50 रुपए का इजाफा किया गया था, उस वक्त भी घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कहने का तात्पर्य सिर्फ इतना ही है कि19 किलो वाले ही सिलेंडर के दामों में फर्क देखने को मिल रहा है, जबकि अगस्त 2024 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम यथावत बने हुए हैं।
चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम निम्नलिखित हैं
- दिल्ली में 803 रुपए
- कोलकाता में 829 रुपए
- मुंबई में 802.50 रुपए
- चेन्नई में 818.50 रुपए
एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी कुछ खास बातें (LPG Gas Price)
- खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का उपयोग किया जाता है।
- उद्योगों में धातु काटने, वेल्डिंग और हीटिंग कार्यों में इसका प्रयोग होता है।
- ऑटो एलपीजी (Auto LPG) का उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।
- होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बड़े पैमाने पर एलपीजी का उपयोग किया जाता है।
- कृषि में फसलों को सुखाने और अन्य कार्यों में एलपीजी का उपयोग किया जाता है।
भारत सरकार ने एलपीजी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कई योजनाएं भी चलाई हैं (LPG Gas Price)
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) - इस योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है।
- सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) - शहरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के माध्यम से गैस डिस्ट्रीब्यूशन होता है।
- सब्सिडी योजना - जरूरतमंद उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जाती है, उज्जवला सिलेंडर पर लोगों को 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications