New Rules from 1 February 2026: 'LPG से लेकर FASTag तक', आज से बदल गए ये बड़े नियम
New Rules from 1 February 2026 Sunday: फरवरी महीने की पहली तारीख अपने साथ बहुत सारे बदलाव लेकर आई है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। अक्सर जानकारी ना होने की वजह से लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ जाता है, ऐसा ना हो इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कि आज से किन-किन चीजों में बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा असर आपकी पॉकेट पर पड़ेगा।
आपको बता दें कि 1 फरवरी से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, हवाई ईंधन (ATF) के दाम में कमी आई हो तो वहीं पान-मसाला और सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स, तथा फास्टैग से जुड़े नियमों में चेंज हुआ है।

New Rules from 1 February: एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। 1 फरवरी, 2026 को जारी नए रेट्स के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹50 तक की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में यह सिलेंडर अब ₹1740.50 में मिलेगा। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में चेंज नहीं हुआ है।
February New Rules: एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम घटा
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम घटाए हैं। जिससे हवाई किराया कम हुआ है, ये यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। 1 जनवरी को भी इसमें दिल्ली में करीब 7% की कटौती हुई थी।
बढ़ गए पान मसाला के दाम: New Rules from 1 February 2026
तंबाकू और पान-मसाला का सेवन करने वालों के लिए बुरी खबर है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1 फरवरी, 2026 से इन उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लगने की संभावना है, जिससे इनकी कीमतें बढ़ेंगी।
New Rules: फास्टैग (FASTag) में बदलाव
फास्टैग (FASTag) उपयोगकर्ताओं के लिए आज से कई नियम बदल गए हैं । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ऐलान किया है कि अब कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय केवाईसी (KYC) वेरिफिकेशन प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी।
फरवरी में 10 दिन रहेंगे बैंक बंद
28 दिनो वाले फरवरी में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे इसलिए अगर आपका इससे जुडा कोई काम है तो पहले फटाफट निपटा लें।
- 1 फरवरी - रविवार
- 8 फरवरी- रविवार
- 14 फरवरी- दूसरा शनिवार
- 15 फरवरी- रविवार
- 18 फरवरी: सिक्किम में लॉसर पर्व के कारण बैंक बंद
- 19 फरवरी 2026- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती ( महाराष्ट्र में बैंक बंद)
- 20 फरवरी 2026-राज्य स्थापना दिवस (अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम बैंक बंद)
- 22 फरवरी- रविवार
- 23 फरवरी - लुई-नगाई-नी उत्सव (मणिपुर में बैंक बंद )
- 28 फरवरी- दूसरा शनिवार












Click it and Unblock the Notifications