SBI ने बदला नियम, जानें अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कितना लगेगा जुर्माना
Recommended Video

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर बेहद खास हैं। कुछ दिन पहले ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों के लिए खाते में मिनिमम बैलेंस रखने को अनिवार्य कर दिया है। एसबीआई ने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर फाइन का प्रावधान लगा दिया है। यानी अगर आप अपने खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखते हैं तो आपको बैंक का चार्ज देना होगा। आपको आज इस बारे में बताते हैं कि आखिर खाते में मिनिमम बैंलेस नहीं होने की स्थिति में बैंक आपसे कितना चार्ज वसूलेगी।

मेट्रो शहरों में मिनिमम बैलेंस पर चार्ज
एसबीआई ने मेट्रो सिटी के अपने ग्राहकों के लिए अपने खाते में कम से कम 3000 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अपने खाते में 3000 रुपए से कम है तो आपको 30 रुपए पेनेल्टी देना होगा। मंथली एवरेज बैलेंस यदि 2999 से लेकर 1500 रुपए के बीच है तो 30 रुपए और अगर मंथली एवरेज बैलेंस 1499 से 750 रुपए के बीच है तो 40 रुपए फाइन के तौर पर देना होगा। अगर आपके खाते में बैलेंस 750 रुपए से कम है तो बैंक आपसे जुर्माने के तौर पर 50 रुपए चुकाने होंगे।

अर्बन/सेमी अर्बन एरिया में जुर्माना
एसबीआई ने अर्बन एरिया के कस्टमर्स के लिए खाते में 3000 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा। वहीं सेमी अबर्न एरिया के ग्राहकों को अपने खाते में कम से कम 2000 रुपए रखने होंगे। यदि महीने के आखिरी में आपके खाते में बैलेंस 1999 से लेकर 1000 रहा तो आपको 20 रुपए पेनेल्टी देना होगा। यदि खाते में 999 से 500 रुपए के बीच बैलेंस रहा तो 30 रुपए और बैलेंस 500 से कम रहा तो 40 रुपए तक का जुर्माना चुकाना होगा।

ग्रामीण इलाकों में मिनिमम बैलेंस पर फाइन
वहीं बैंक ने ग्रामीण इलाकों में अपने खाताधारकों केलिए कम से कम 1000 रुपए अकाउंट में रखना अनिवार्य कर दिया है। अगर महीने के आखिरी में आप के खाते में 999 रुपए से लेकर 500 रुपए के बीच बैलेंस हैं तो आपको 20 रुपए का जुर्माना चुकाना होगा, वहीं अगर बैलेंस 499 से लेकर 250 रु है तो 30 रुपए और 249 से कम बैलेंस रहने पर 40 रुपए जुर्माना देना होगा।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications