SBI ने दिया 7000 एटीएम का ऑर्डर, जानिए क्या खास होगा इनमें

एनसीआर भारत में एटीएम बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। भारतीय स्टेट बैंक के नए एटीएम एंटी-फ्रॉड सिक्योरिटी से लैस होंगे।

मुंबई। अमेरिका की एटीएम बनाने वाली कंपनी एनसीआर कॉरपोरेशन को भारतीय स्टेट बैंक ने देश में 7000 एटीएम इंस्टॉल करने का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर की कुल कीमत 334 करोड़ रुपए है, जो भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है।

atm

इस समय देश में एनसीआर की 1 लाख से भी अधिक एटीएम मशीन हैं। एनसीआर भारत में एटीएम बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। भारतीय स्टेट बैंक के नए एटीएम एंटी-फ्रॉड सिक्योरिटी से लैस होंगे।

एनसीआर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर नवरोज दस्तूर ने पीटीआई को बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ने 7070 एटीएम मशीनें, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और सर्विस सपोर्ट प्रोवाइड करने के लिए एनसीआर को ऑर्डर दिया है। उनके अनुसार यह देश का सबसे बड़ा ऑर्डर है, जो 334 करोड़ रुपए का है।

भारतीय स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि एनसीआर जैसा बड़ा मार्केट लीडर उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इस पार्टनरशिप से हमारे 57000 से भी अधिक एटीएम के नेटवर्क को मजबूती मिली है।

पिछले महीने ही भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक के कुल 32 लाख डेबिट कार्ड पर हमला हुआ था। सिर्फ एसबीआई ने ही करीब 6.2 लाख डेबिट कार्ड ब्लॉक करके दोबारा जारी किए हैं। नए एटीएम से इस तरह की परेशानियों से भी निपटने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+