नैसकॉम प्रॉडक्ट कॉनक्लेव 2013 अक्टूबर में
इस मौके पर जाने माने वक्ता कामथ पलिहपितिया, गाय कावासाकी, विनोद खोसला और विवेक वाधवा को सुनने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं को एक मंच पर लाने वाले नैसकॉम प्रॉडटक्ट कॉनक्लेव का वार्षिक आयोजन 29 और 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा इस मौके पर जाने माने वक्ता कामथ पलिहपितिया, गाय कावासाकी, विनोद खोसला और विवेक वाधवा को सुनने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
आयोजक समिति के अनुसार इस मौके पर देश के कई अन्य जाने माने उद्यमी उपस्थित होंगे, जिनकी चर्चा का विषय होगा 'डू इट राइट बिग'। इस में उद्यम की वर्तमान परिथिति एवं नये आयामों पर चर्चा होगी।
नैसकॉम प्रोडक्ट कॉनक्लेव की दसवीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अन्रू वक्ताओं में रेडबस डॉट इन के फाउंडर एवं सीईओ फनींद्र समा, जस्ट डायल के फाउंडर एवं सीईओ वीएसएस मणि, यूआईडीएआई के नंदन नीलकेनी, गूगल इंडिया के प्रमुख राजन अनंदन, एमेजॉन इंडिया के प्रमुख बिक्रम सिंह बेदी, भारत मेट्रीमोनी के फाउंडर एवं सीईओमुरुगावेल जनकीरामन, विज्युरी के को-फाउंडर एवं सीईओचेतन कुलकर्णी, महींद्रा रीवा के सीईओ एवं प्रेसिडैंट चेतन मणि, माइक्रोसॉफ्ट वेंचर्स के जीएम एंड पार्टनर राहुल सूद, केआईएसएस मेट्रिक्स के कोफाउंडर नील पटैल और फाउंड्री ग्रुप के एमडी ब्रैड फेल्ड उपस्थित होंगे।
वक्ताओं की सूची अभी खत्म नहीं हुई है। सूची में इन्फोर के सीईओ चार्ल्स फिलिप्स, एक्टियान के सीईओ एवं प्रेसिडेंट स्टीव शाइन, टाइम्स इंटरनेट के सीईओ सत्यन गजवानी, भारती सॉफ्टबैंक के प्रोडक्ट हेड कविन मित्तल, सिम्प्ली हायर्ड के फाउंडर चेयरमैन गौतम गोधवानी, नैसकॉम के प्रेसिडेंट सोम मित्तल, नौकरी डॉट कॉम के सीईओ संजीव भीकचंदानी, सर्विस स्पेस के फाउंडर निपुण मेहता, एका सॉफ्टवेयर के फाउंडर एवं सीईओ मानव गर्ग सीफंड पिनस्टॉर्म के फाउंडर एवं सीईओ महेश मूर्ति, नारायण हृदयालय के फाउंडर डा. देवी शेट्टी और सिस्को के वीपी विवेक मान सिंह मुख्य रूप से शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications