नरेंद्र मोदी के डिजिटल कैम्पेन को सफल बनाने वाली टीम को डाटा क्वेस्ट अवार्ड
बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव में जब नरेंद्र मोदी मैदान में उतरे तो हर कोई उत्सुक था यह जानने के लिये कि सोशल मीडिया व डिजिटल स्पेस में यानी इंटरनेट पर मोदी को पॉपुलर बनाने वाले कौन लोग हैं। करीब दो साल से ज्यादा समय तक यह राज़ ही रहा फिर कुछ चैनलों ने खबरें चलायीं और मोदी को डिजिटल कैम्पेन को सफल बनाने वालों के बारे में चर्चा की। आज उसी टीम को डाटाक्वेस्ट अवार्ड से नवाज़ा गया है। बेंगलुरु में आयोजित एक सम्मान समारोह में यह अवार्ड लेने वनइंडिया के संस्थापक निदेशक बीजी महेश और नीति डिजिटल के संपादक शशि शेखर स्टेज पर पहुंचे तो हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

जी हां यही वो दो शख्स हैं, जिन्होंने मोदी के डिजिटल कैम्पेन को सफल बनाया। इस मौके पर भजपा की आईटी सेल के प्रमुख डा. अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले पीएम हैं, जो सूचना प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल कर लोगों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईटी के माध्यम से लोगों तक पहुंचना ही नहीं बल्कि उन्हें समझना भी आसान हो जाता है।

सीबिट बेंगलुरु में आयोजित इस समारोह में इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्हें 1996 में डाटाक्वेस्ट आईटी पर्सन अवार्ड और 2007 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
इस मौके स्नैप डील के सहसंस्थापक एवं सीईओ कुनाल बहल को ई-कॉमर्स के विस्तार के लिये डाटा क्वेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों के चलते भारत में स्नैपडील सबसे तेजी से बढ़ने वाली वेबसाइट बनी और उसकी वैल्यू बढ़कर 2 बिलियन डॉलर हो गई। कुनाल बहल ने कहा कि स्नैपडील के बढ़ने से देश के 10 लाख छोटे व्यापारियों को फायदा पहुंचा है।

अन्य अवार्ड जो दिये गये
- नैसकॉम के सह संस्थापक सौरभ श्रीवास्तव को लाइफ आइम अचीवमेंट अवार्ड
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्या को डाटा क्वेस्ट ज्यूरी स्पेशल अवार्ड
- ए4 डीएमपी एंड इंक एसएफ एसएफ प्रिंटर अवार्ड एप्सन को
- ओराकल को डाटाबेस एंड सीआरएम अवार्ड
- सैप को बीआई एंड ईआरपी अवार्ड
- आईबीएम को मिडिलवेयर अवार्ड
- एचपी को पीसी एंड प्रिंटर अवार्ड
- एचपी को सर्वर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट साफ्टवेयर अवार्ड
- सिसको को कैरियर नेटवर्किंग, एंटरप्राइज एक्टिव नेटवर्किंग, पीबीएक्स, डेस्क फोन्स अवार्ड
- कीसाइट टेक्नोलॉजीज़ को टेस्ट एंड मेजरमेंट अवार्ड
- सटीई कनेक्टीविटी को स्ट्रक्चर्ड केबलिंग अवार्ड
- एयरटेल को इंटरनेट एवं मोबाइल सर्विस अवार्ड
- विप्रो को नेटवर्क इंटीग्रेशन अवार्ड
इनके अलावा कई अन्य अवार्ड दिये गये। इस मौके पर सिसको के प्रेसीडेंट दिनेश मलकानी, टेक महींद्रा के सीईओ सीपी गुरनानी, एचसीएल इंफोसिस्टम्स के सीईओ हर्ष चिताले, डेल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक ओहरी, इंडियन ऑयल के निदेशक आईटी एस रामास्वामी, स्किंडर इंडिया के प्रबंध निदेशक अनिल चौधरी, आईआईअी दिल्ली के पूर्व निदेशक प्रो सुरेंद्र प्रसाद और साइबर मीडिया के सीएमडी प्रदीप गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications