आज से बदल गए ये दो सरकारी बैंक, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर, करने होंगे ये काम वरना बढ़ेगी मुश्किल

बदल गए ये दो सरकारी बैंक, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर, करने होंगे ये काम वरना बढ़ेगी मुश्किल

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से दो सरकारी बैंकों के नाम बदल गए। न केवल नाम बदल गए बल्कि उन दोनों बैंकों का विलय हो गया। नए वित्तीय की शुरुआत के साथ ही इन दो बैंकों का विलय हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंक विजया बैंक (Vijaya Bank) और देना बैंक (Dena Bank) का 1 अप्रैल 2019 से ही बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) में विलय हो गया। इस विलय के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा(Bank of Baroda) देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन गया। एसबीआई(SBI), आईसीआईसीआई(ICICI) के बाद तीसरा सबसे बड़ा बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा बन गया।

 आज से बदल गए ये दो सरकारी बैंक

आज से बदल गए ये दो सरकारी बैंक

1 अप्रैल से विजया बैंक(Vijaya Bank) और देना बैंक(Dena Bank) का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हो गया है। इस विलय के बाद आज से विजया बैंक और देना बैंक की सभी ब्रांच बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं के तौर पर काम करेंगी। ऐसे में जानना जरूरी है कि इन दोनों बैंकों के खाताधारकों का इस विलय से क्या असर होगा।

क्या होगा खाताधारकों पर असर

क्या होगा खाताधारकों पर असर

विजया बैंक और देना बैंक के विलय का खाताधारकों पर असर होगा। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि इस विलय से दोनों ही बैंकों के ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों से कहा है कि उन्‍हें बैंकिंग में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक का बैंक अकाउंट नंबर, पासबुक, चेक बुक, ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग सुविधा सुचारु रूप से मिलेगी।

 खाताधारकों को करने होंगे कुछ काम

खाताधारकों को करने होंगे कुछ काम

इस विलय के बाद विजया और देना बैंक के ग्राहकों का अकाउंट नंबर बदल जाएगा। नए पासबुक, एटीएम और चेकबुक बदल जाएंगे। जिसके लिए भी उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। बैंक इसके लिए पर्याप्त समय देगा। माना जा रहा है कि इस विलय के बाद कुछ शाखाएं बंद हो सकती हैं। ऐसे में उन शाखाओं के खाताधारकों के ब्रांच बदल जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+