SBI के इस SMS को न करें इग्नोर, वरना अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को बार-बार एक SMS और ईमेल भेज रही है। बैंक ने अपने ग्राहकों को तय समयसीमा के भीतर इस एसएमएस के अनुरूप अकाउंट अपटेड करने की अपील की हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका बैंक अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। आप अप ने काते से कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे और न ही किसी तरह का निवेश कर पाएंगे। ऐसे में हमारी सलाह है कि आप SBI के इस मैसेज को इग्नोर न करें और फौरन उसके दिशानिर्देश का पालन करें।

 SBI के इस संदेश को इग्नोर न करें वरना होगी मुश्किल

SBI के इस संदेश को इग्नोर न करें वरना होगी मुश्किल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बार-बार अपने ग्राहकों को संदेश भेजकर केवाईसी (Know Your Customer) पूरी करने क अपील कर रहा है। अगर आपका भी खाता SBI में है तो इस संदेश को इंग्नोर न करें, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर आपके बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन (लेन-देन) बंद कर दिया जाएगा। आरबीआई के दिशानिर्देश के मुताबिक सभी बैंक खाताधारकों को केवाईसी करवाना आवश्यक हैं। ऐसे में बैंक बार-बार SMS भेजकर ग्राहकों को सलाह दे रहा है, ताकि आप परेशानी से बच सके।

 क्या है SBI का संदेश

क्या है SBI का संदेश

बैंक ने अपने ग्राहकों SMS भेजकर कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार आपके खाते में केवाईसी दस्तावेजों को अपडेट किया जाना है.कृपया नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी एसबीआई शाखा में जाकर संपर्क करें। बैंक ने चेतावनी भी दी है और लिखा है कि केवाईसी पूरी नहीं किए जाने की स्थिति में आपके खाते में भविष्य में किए जाने वाले लेन-देन पर रोक लगाई जा सकती है।

 क्या है KYC और क्यों है इसकी जरूरत

क्या है KYC और क्यों है इसकी जरूरत

आपको बता दें कि केवाईसी यानी Know Your Customer। इसका मतलब है कि ग्राहक के बारे में पूरी जानकारी।हर खाताधाक के लिए यह जरूरी है। ये बैंक और कस्‍टमर के बीच एक भरोसे का रिश्‍ता कायम करता है। बिना केवाईसी के आप कहीं भी निवेश नहीं कर सकते हैं। इसके बिना बैंक खाता भी नहीं खोल पाएंगे। कहने का मतलब ये कि बैंक में खाता खुलवाने, म्‍यूचुअल फंड में निवेश, बैंक लॉकर्स लेने यै फिर पुरानी कंपनी की पीएफ राशि निकालने KYC अनिवार्य है। इसके जरिए बैंकिंग सेवाओं के गलत इस्तेमाल को रोका जा सकता है।

 केवाई के लिए जरूरी दस्तावेज

केवाई के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आपने अब तक अपना केवाईसी नहीं करवाया है तो बिना देर किए फौरन अपने बैंक की नजदीकी शाखा में पहुंचे। यहां आपको केवाईसी का एक फॉर्म भरना हो और इसके साथ कुछ दस्तावेज लगाने होंगे। इन दस्तावेजों में निम्न चीजें शामिल हैं।

पासपोर्ट
मतदाता पहचान पत्र
ड्राइविंग लाइसेंस
आधार पत्र/कार्ड
नरेगा (एनआरईजीए) कार्ड
पेंशन भुगतान आदेश
डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र
टेलीफोन बिल (जो 3 महीने से अधिक पुराना न हो)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+