15 जनवरी 2021 बदल जाएगा कॉलिंग से जुड़ा बड़ा नियम, मोबाइल पर फोन करने के लिए लगाना होगा '0'

Must Read: 15 जनवरी 2021 बदल जाएगा कॉलिंग से जुड़ा बड़ा नियम, मोबाइल पर फोन करने के लिए लगाना होगा '0'

नई दिल्ली। Calling Rule on Mobile from Landline change from 15 January 2021. 15 जनवरी यानी शुक्रवार से मोबाइल पर कॉलिंग के नियम में बदलाव होने वाला ह। 15 जनवरी से लैंडलाइन( Landline) से मोबाइल फोन( Mobile) पर कॉल करने के लिए आपको शुरुआत में जीरो( 0) लगना होगा। दूरसंचार विभाग( Telecome Department) से मिली मंजूरी के बाद अब कल से नया नियम लागू हो जाएगा।

 कल से बदल जएगा कॉलिंग का नियम

कल से बदल जएगा कॉलिंग का नियम

15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने पर लोगों को मोबाइल नंबर के आगे जीरो लगाना होगा। दरअसल तेज़ी से खत्म हो रही मोबाइल नंबर सीरीज क चलते दूरसंचार विभाग ने ट्राई( TRAI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। DoT ने लैंडलाइन (Landline) से मोबाइल (Mobile Phone) पर कॉलिंग के लिए 15 जनवरी से मोबाइल नंबर के शुरुआत में जीरो लगाना अनिवार्य कर दिया है। दरअसल 29 मई 2020 को ट्राई ने इसके लिए दूरसंचार विभाग से सिफारिश की थी, जिसे अब कल से लागू कर दिया जाएगा।

 मोबाइल नंबर सीरीज खत्म

मोबाइल नंबर सीरीज खत्म

ट्राई का कहना है मोबाइल नंबर की सारीज तेजी से खत्म हो रही है। नए नियम से लगभग 2,539 मिलियन नंबरिंग सीरीज बनेंगी। जिसका लाभ मोबाइल ग्राहकों को मिलेगा। दूरसंचार विभाग द्वारा प्रस्ताव को मिली मंजूरी के बाद ट्राई ने सर्कुलर जारी कर इस नए नियम की जानकारी दी थी, जिसके मुताबिक 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए नंबर से पहले लोगों को शून्य डायल करना होगा।

 टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को दे रही है जानकारी

टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को दे रही है जानकारी

नए नियम को लेकर टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को संदेश भेज रही है। एयरटेल की ओर से ग्राहकों को इसकी जानकारी दी जा रही है। वहीं ट्राई ने भी संदेश जारी कर ग्राहकों को इसकी सूचना दी है। वहीं रिलायंस जियो ने भी अपन ग्राहकों को मैसेज भेजना शुरू कर दिय है। जिसमें ग्राहकों को जाानकारी दी जा रही है कि लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करते वक्त शुरुआत में 0 जरूर लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+