MUST READ: 31 मई तक खाते में रखें 330 रु, सरकार देगी 2 लाख का फायदा
MUST READ: 31 मई तक खाते में रखें 330 रु, सरकार देगी 2 लाख का फायदा
नई दिल्ली। अगर आपने भी प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना ले रखी है तो आपके लिए खास खबर है। PMJJBY योजना लेने वालों को 31 मई तक अपने खाते में 330 रुपए रखने जरूरी है। अगर आपने अपने बैंक खाते में 31 मई तक कम से कम 330 रुपए का बैलेंस नहीं रखा तो आप मोदी सरकार की इस बड़ी स्कीम का फायदा नहीं उठा सकेंगे। इस स्कीम के जरिए आपको सरकार की ओर से 2 लाख रुपए तक का जीवन बीमा मिलता है, लेकिन स्कीम का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि 31 मई तक अपने खाते में 330 रुपए का बैलेंस रखें।

क्या है स्कीम
साल 2015 में केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत लाभार्थियों को 2 लाख रुपए तक की लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। सरकार की इस स्कीम में पॉलिसीधारक की मौत होने पर ही बीमा कंपनी इंश्योरेंस की रकम का भुगतान करती है। इस टर्म प्लान में पॉलिसीधारक की मौत होने पर उसके परिवार को 2 लाख रुपए मिलते हैं। इस योजना को हर साल रिन्यू कराना जरूरी होता है।
इस बीमा का सालाना प्रीमियम 330 रुपए है। बीमा कंपनी प्रीमियम मई के आखिरी हफ्ते में या 31 मई तक आपके बैंक खाते से काट लेती है। पॉलिसीधारकों को पॉलिसी देते वक्त ही अपने बैंक खाते को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से लिंक कराना होता है। इसी खाते से हर साल प्रीमियम की राशि कट जाती है। इस प्रीमियम के भुगतान के लिए खाते में 330 रुपए की राशि निश्चित तौर पर रहनी चाहिए, वरना आपकी पॉलिसी रिन्यू नहीं हो पाएगी और स्कीम का लाभ नहीं उठा पाएंगे। खास बात ये कि पॉलिसी किसी भी तारीख को खरीदी गई हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल 31 मई तक ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications