बीजिंग को पछाड़कर मुंबई बनी एशिया की अरबपतियों की राजधानी, जानें किस-किस का योगदान?
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 271 अरबपतियों के साथ भारत तीसरे स्थान पर उभरा है। यह जानकारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में प्रकाश में आई है। जिसमें कहा गया है कि मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी के रूप में उभरा है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी सूची में प्रमुख स्थान पर हैं।
ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 में पाया गया है कि आज दुनिया में 3,279 अरबपति हैं, जिनमें से 167 पिछले साल में जोड़े गए थे। चीन में सबसे अधिक यानी 814 अरबपति हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर 800 की संख्या के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका है। वहीं, तीसरे नंबर पर भारत ने 271 अरबपतियों के साथ अपनी जगह बनाई है। मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी (हुरुन सूची के इतिहास में पहली बार) और विश्व स्तर पर टॉप 3 शहर बनने के लिए बीजिंग से आगे निकल गया।

एशिया की अरबपतियों की राजधानी 'मुंबई'
आंकड़ों के अनुसार, मुंबई 26 नए अरबपतियों के साथ चीन की राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी बीजिंग को पछाड़ते हुए आगे निकल गया। मुंबई में 26 नए अरबपतियों के कारण यह चीन की राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी, बीजिंग से आगे निकल गई है। जबकि बीजिंग में 18 अरबपतियों की कमी आई है। मुंबई की कुल अरबपतियों की संपत्ति 445 अरब डॉलर है, जबकि बीजिंग की 265 अरब डॉलर है।
जानें किस-किस का योगदान?
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और संचालक मुकेश अंबानी
- अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी
- एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडार
- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस एस पूनावाला
- सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक दिलीप सांघवी
- रियल एस्टेट डेवलपर मैक्रोटेक डेवलपर्स के संस्थापक मंगल प्रभात लोढ़ा
- आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला
- डी मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी












Click it and Unblock the Notifications