Radhika Merchant Anant Ambani Roka: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत का हुआ रोका, सामने आई पहली तस्वीर
राधिका उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं, जो कि इनकॉर हेल्थकेयर के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस और अर्थशास्त्र में स्नातक किया है।
Radhika Merchant Anant Ambani Roka: भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के मशहूर उद्योगपति में से एक मुकेश अंबानी एक बार फिर से समधी बन गए हैं, दरअसल उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी का भी आज रोका हो गया है वो भी उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ, दोनों का रोका उनके परिवारवालों और करीबियों के बीच में राजस्थान के श्रीनाथजी के मंदिर में हुआ।
Recommended Video

अनंत अंबानी का हुआ रोका
अनंत के रोके की खबर परिवार वालों में से तो किसी ने नहीं दी लेकिन इस खूबसूरत सेरोमनी की तस्वीर रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर, परिमल नाथवानी ने ट्वीट की है जिससे इस आयोजन के बारे में पता चला है। जो तस्वीर सामने आई है उसमें अनंत ने गुलाबी रंग का कुर्ते में और राधिका पिंक रंग के लहंगे में दिखाई पड़ रही है और दोनों साथ में काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

राधिका और अनंत लंबे टाइम से दोस्त हैं
आपको बता दें कि बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका और अनंत लंबे टाइम से दोस्त हैं और दोनों के परिवार वालों के बीच में भी काफी घनिष्ठता है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कोई बातचीत नहीं की। ब्राउन विवि से पढ़ाई करने वाले अनंत अंबानी मौजूदा दौर में 'रिलायंस ओ2सी' के डायरेक्टर हैं और Jio Platforms के बोर्ड में भी शामिल हैं।

पॉलीटिकल साइंस और अर्थशास्त्र में स्नातक
मालूम हो कि वीरेन मर्चेंट इनकॉर हेल्थकेयर के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस और अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। राधिका एनिमल वेलफेयर पर भी काम करती हैं और बहुत अच्छी क्लासिकल डांसर है।
अरंगेत्रम कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल हुई थीं
कुछ वक्त पहले उनके अरंगेत्रम कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ था। अनंत-राधिका की शादी का इंतजार काफी लंबे वक्त से हो रहा है, लेकिन अब रोके के बाद तो लगता है कि जल्द ही शादी की खबर लोगों के सामने आएगी।
मुकेश-नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं
मालूम हो कि मुकेश-नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं -आकाश, ईशा और अनंत। जिसमें आकाश और ईशा जुड़वा बच्चे हैं। अब आप इसे संयोग कह लीजिए या ऊपरवाले की नेमत कि ईशा अंबानी ने भी हाल ही में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिनका नाम कृष्णा आनंद पीरामल और आदिया आनंद पीरामल है। मालूम हो कि ईशा और आनंद पीरामल की की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी।
जल्द होगी अनंत की शादी
तो वहीं आकाश अंबानी की शादी डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी स्लोका से हुई हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों को शादी से एक बेटा पृथ्वी है।












Click it and Unblock the Notifications