मुकेश अंबानी की रिलायंस बनी 150 अरब डॉलर की कंपनी, ये मुकाम पाने वाली पहली भारतीय कंपनी
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 150 अरब डॉलर के आंकड़े को पार किया है। रिलायंस भारत की पहली कंपनी है, जिसने ये उपलब्धि हासिल की है। आरआईएल का बाजार वैल्यूएशन 151.2 अरब डॉलर हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की भारतीय रुपए में यह वैल्यूएशन 11 लाख करोड़ से ज्यादा बैठती है।
Recommended Video

कंपनी पूरी तरह से कर्जमुक्त
आरआईएल पूरी तरह से कर्जमुक्त हो गई है। कंपनी के मार्च 2021 के अपने लक्ष्य से आगे शुद्ध ऋण-मुक्त होने की घोषणा के बाद रिलायंस के शेयर में काफी तेजी आई। 31 मार्च, 2020 को रिलायंस का ऋण 161,035 करोड़ रुपए था। इसके बाद 58 दिनों की अवधि में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 168,818 करोड़ से ज्यादा जुटाया। इसमें 115,693.95 करोड़ आरआईएल की सहायक कंपनी जिओ प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी बिक्री के 11 सौदों के माध्यम से जुटाए गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमत पहली बार 1,700 के आंकड़े को पार कर गई। कंपनी के शेयरों का भाव BSE पर 1788.60 रुपए के स्तर तक गया।

RIL सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली एनर्जी कंपनियों में शामिल
आरआईएल दुनिया में सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली एनर्जी कंपनियों में शामिल है। इसका मार्केट कैप टोटल एसए, रॉयल डच शेल और बीपी के मुकाबले ज्यादा है। दुनिया की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनियों की सूची में 1.7 लाख करोड़ डॉलर के साथ सऊदी अरामको शीर्ष पर है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली एनर्जी कंपनी है। इसके बाद एपल, माइक्रोसोफ्ट और अमेजन हैं।

दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल हुए मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर अरबतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 64.6 अरब डॉलर हो गई है। अंबानी Forbes की अरबपतियों की रियल टाइम लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स में भी वह नौवें स्थान पर हैं। इस रेस में उन्होंने ओरेकल कॉर्प के लेरी एलिसन और फ्रांस के फ्रैंकोई बेटनकोर्ट मेयर्स को पछाड़ कर अपनी जगह बनाई है। इस सूची में अंबानी एकमात्र एशियाई हैं। फोर्ब्स के मुताबिक रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत की सबसे अधिक मंहगी कंपनी का नेतृत्व करते हैं। इस सूची शीर्ष 10 लोगों में सात उद्योगपति अमेरिका से हैं। शीर्ष दस धनाड्य अरबतियों में फ्रांस और स्पेन के एक-एक उद्योगपति शामिल हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications