क्या मुकेश अंबानी खरीदने वाले हैं Paytm वॉलेट बिजनेस? अब खुद कंपनी ने सामने आकर बताया पूरा सच

Mukesh Ambani Paytm: पेटीएम का पेमेंट्स बैंक रेगुलेटरी मामलों में फंसा हुआ है। बड़ी संख्या में केवाईसी उल्लंघन के मामलों की वजह से पेटीएम पर मनी लॉन्ड्रिंग का खतरा मंडरा रहा है।

इसी वजह से आरबीआई ने पेटीएम के पेमेंट्स बैंक के ज्यादातर ऑपरेशनों पर रोक लगा दी है। इसी बीच पेटीएम वॉलेट बिजनेस को लेकर पिछले कई दिनों से ऐसी रिपोर्ट आ रही थी कि इसे अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज खरीद सकती है।

Mukesh Ambani Paytm Wallet

मुकेश अंबानी नहीं कर रहे हैं Paytm वॉलेट के साथ डील

अब खुद मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने इन मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी है। मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है और कहा है कि वो पेटीएम वॉलेट बिजनेस नहीं खरीदने वाले हैं।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा, वह पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के वॉलेट बिजनेस को खरीदने के लिए बातचीत नहीं कर रही है।

JFSL ने कहा- 'अटकलबाजी हैं Paytm वॉलेट डील की खबरें'

जेएफएसएल (JFSL) ने सोमवार रात एक नियामक फाइलिंग में कहा, "हम स्पष्ट करते हैं कि जो भी खबरें आप देख रहे हैं ये सब सिर्फ अटकलबाजी है और हम इस संबंध में कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं।"

जेएफएसएल ने यह भी कहा कि, ''हमें हमारी सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड द्वारा सूचित किया गया है कि उन्होंने भी इस संबंध में कोई बातचीत नहीं की है।''

Paytm वॉलेट बिजनेस खरीदने की अफवाह के बीच बढ़े थे जियो के शेयर

असल में मुकेश अंबानी के पेटीएम वॉलेट बिजनेस खरीदने की अफवाहों के बाद दिन में जियो फाइनेंशियल के शेयर की कीमत में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। हालाँकि, पेटीएम के शेयरों में हालिया गिरावट जारी रही। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई के बाद निवेशकों की जारी चिंताओं के बीच यह गिरावट आई है।

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स पर वन97 कम्युनिकेशंस का स्टॉक 10 फीसदी और गिरकर 438.35 रुपये पर पहुंच गया था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी पर, यह 438.50 रुपये की निचली सर्किट सीमा पर पहुंच गया। तीन दिनों के दौरान, स्टॉक की कीमतों में 42 फीसदी की गिरावट के कारण कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 20,471.25 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

क्या Paytm के CEO के खिलाफ भी ED कर रही है जांच?

आरबीआई कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग और नो योर कस्टमर (केवाईसी) उल्लंघनों के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करने पर विचार कर रहा है। पेटीएम ने उन दावों का खंडन किया है कि इन आरोपों के संबंध में वह या उसके सीईओ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में हैं।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी 2024 से नए ग्राहकों को शामिल करने या प्रमुख वित्तीय लेनदेन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसे कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड उपकरणों, वॉलेट और टोल का भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले FASTags पर टॉप-अप करने से भी प्रतिबंधित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+