2.25 करोड़ रु की इस बेशकीमती मछली, पहरेदारी में गार्ड रहते हैं तैनात, इन देशों पर लगा बैन
2.25 करोड़ की इस बेशकीमती मछली,इन देशों पर लगा बैन
नई दिल्ली, जून 22। आपने मछली को या तो खाने के लिए या घर में एक्वेरियम में रखने के लिए इस्तेमाल किया होगा, जिसके लिए आप 1000-2000 से लेकर 10 हजार से 20000 रुपए खर्च किए होंगे, लेकिन एक मछली ऐसी भी है, जिसके लिए लोग करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। इस मछली को लेकर लोगों में ऐसी चाहत हैं कि लोग इसके लिए मुंह मांगी कीमत तक देने के लिए तैयार हो जाता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोग इस बेशकीमती मछली के लिए लोग 2 से 3 करोड़ रुपए तक खर्च करने को तैयार रहते हैं।

बेशकीमती मछली के लिए मुंहमांगी कीमत
हम बात कर रहे हैं कि दुनिया के सबसे बेशकीमती मछली ड्रैगनफिश या अरोवाना मछली के बारे में । अरोवाना मछली दुनिया की सबसे महंगी मछली है, जिसके लिए लोग 2 से 3 करोड़ रुपए तक खर्च करने को तैयार रहते हैं। खासकर चीन में लोग इसके लिए मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं। इस मछली का वास्तु शास्त्र या फेंग शुई में खास महत्व है। घर में इसे रखना सुख-शांति और संपन्नत का प्रतीक माना जाता है। वहीं इसकी कीमत इतनी अधिक है कि लोग इसे घर में रखना अपना स्टेटस सिंबल मानते हैं।

अपने मुंह में रखते हैं बच्चे
इस मछली की खासियत की बात करें तो ये नर मछली है जो कि अपने अंडों को अपने मुंह में 50 दिनों तक रखती है। ये तब तक अपना मुंह नहीं खोलता जब तक कि इसके बच्चे थोड़े बड़े नहीं हो जाते। मुंह बंद रखने के कारण नर अरोवाना मछली 50 दिनों तक कुछ नहीं खाता-पीता है। इस अरोवाना मछली की कई प्रजातियां होती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा डिमाांड एशियन अरोवाना की होती है। इसके अलग-अलग रंग होते हैं, जिसके आधार पर इनका नाम भी रखा जाता है। ये मछली खास तौर पर इंडोनेशिया, वियतनाम, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया और मलेशिया में अलग-अलग रंगों की मिलती है। इसका आकार 35 इंच तक बढ़ता है।

मछली की सुरक्षा में तैनात होते हैं गार्ड्स
इस मछली की कीमत करोड़ों में है। अब तक कीमत करोड़ों में होगी तो इसकी सुरक्षा भी अहम है। ऐसे में इसकी सुरक्षा में लोग सुरक्षा गार्ड्स कि जाते हैं। लाल रंग की अरोवाना मछली की कीमत 2.25 करोड़ से अधिक आंकी गई है। लोग इसे एक्वेरियम में रखते हैं। इतना ही नहीं इस मछली की सुरक्षा के लिए लोगों ने घरों में गार्ड भी तैनत कर रखे हैं। खासकर चीन में ऐसा देखने को मिला है। चीन में लोग इस मछली को घर में रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ और स्टेटस सिंबल मानते हैं। उनका मानना है कि इस मछली को घर में रखने से उनकी किस्मत खुल जाएगी।

मछली बेचने पर लगा बैन
इस मछली को बेचने पर कई देशों में बैन लगा दिया गया है। एशिया के अलावा कई देशों में अरोवाना मछली को बेचने पर बैन लगा है। ब्लैक मार्केट में गैरकानूनी तरीके से इस मछली को खरीदने पर सजा का प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications