भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के लिए बुरी खबर, विदेशी कंपनी ने घटाई वैल्यू
भारत की सबसे बडी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट को ऐसे समय में झटका लगा है, जब वो अपने लिए नया निवेश जुटाने की कोशिश कर रहा है।
बेंगलुरू। भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट को ऐसे समय में झटका लगा है, जब वो अपने लिए नया निवेश जुटाने की कोशिश कर रहा है।

फ्लिपकार्ट की मार्केट वैल्यू को उसके ही एक म्यूचल फंड इंनवेस्टर ने घटा दिया है। मंगलवार को म्यूचल फंड मैनेज करनी वाली फर्म मोर्गन स्टेनली ने फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी को 38 फीसदी घटा दिया है। मोर्गन स्टेनली ने कंपनी के एक शेयर की वैल्यू डाउन करते हुए 52.13 डॉलर आंकी हैं। जोकि जून तिमाही में 84.29 डॉलर थी। मोर्गन स्टेनली के अभी फ्लिपकार्ट में 1,969 शेयर हैं जिनकी बाजार की वैल्यू 102,644 डॉलर है।
मोर्गन स्टैनली की तरफ से बाजार में नई फ्लिपकार्ट की नई वैल्यू आंकनें के चलते बाजार में उसकी कुल वैल्यू 5.54 अरब डॉलर पहुंच गई है। पिछले नौ महीनों में मोर्गन स्टेनली ने चार बार फ्लिपकार्ट में की मार्केट वैल्यू को कम आंका है।
पिछले साल दिसंबर में फ्लिपकार्ट के एक शेयर की वैल्यू 103.97 डॉलर थी। जोकि 31 मार्च 2016 को घटकर 87.9 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। वहीं जून 2015 में उसकी वैल्यू 142.24 डॉलर प्रति शेयर थी।
इससे पहले फ्लिपकार्ट के दो अन्य निवेशकों वेलिक और फिडेलिटी ने अपने शेयरों की संख्या कम की थी।












Click it and Unblock the Notifications