मोदी सरकार की खास स्कीम, जमा करें 1 लाख रुपये और 5 साल में पाएं 39 हजार तक ब्याज

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय बचत योजना टाईम डिपॉजिट स्कीम, 2019 को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। सरकार की इस योजना के तहत चार तरह के टाइम डिपॉजिट और फिक्स डिपॉजिट अकाउंट खोले जाएंगे। टाईम डिपॉजिट स्कीम में एक, दो, तीन और पांच साल का खाता खोल कर दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह टीडी स्कीम में एक व्यक्ति, और तीन लोग भी मिलकर जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं, वहीं 10 वर्ष के कम बच्चों का खाता उसके माता-पिता या संरक्षक के द्वारा खोला जा सकता है।

कम से कम जमा कर सकते हैं 1000 रुपए

कम से कम जमा कर सकते हैं 1000 रुपए

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह बताया गया है कि टाईम डिपॉजिट स्कीम में एक व्यक्ति के नाम कई अकाउंट हो सकते हैं वहीं वह किसी अन्य के साथ जॉइंट अकाउंट भी खोल सकेगा। इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टीडी अकाउंट में आप अपने खाते में कम से कम 1000 रुपए रख सकते हैं और अधिकतम जमा की कोई राशी नर्धारित नहीं है। 100 रुपये के गुणक में कोई भी राशि टीडी खाते में जमा की जा सकती है।

हर खाते पर मिलेगा अलग इंट्रेस्ट

हर खाते पर मिलेगा अलग इंट्रेस्ट

जैसा कि वित्त मंत्रालय ने बताया कि टीडी स्कीम के तहत चार प्रकार के खाते खोले जाएंगे, इन सभी में पैसे जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को उसके डिपॉजिट की समय सीमा के आधार पर इंटरेस्ट दिया जाएगा। बता दे कि सरकार एक, दो और तीन साल वाले खाता धारकों को 6.9 फीसदी इंटरेस्ट देगी वहीं पांच साल वाले खाता धारकों को 7.7% इंटरेस्ट दिया जाएगा।

मानने होंगे ये नियम और शर्ते

मानने होंगे ये नियम और शर्ते

इन चार खातों में जमा पैसों पर दी जाने वाली ब्याज दरों को तिमाही में जमा किया जाता है और खाता खोलने की तारीख से वर्ष के अंत में भुगतान किया जाता है। बता दें सरकार की इस स्कीम के तहत एक खाताधारक अपने बचत बैंक खाते में जमा ब्याज आय प्राप्त कर सकता है। यदि जमाकर्ता अपनी जमा राशि पर कमाए गए वार्षिक ब्याज को वापस नहीं लेता है, तो योजना के अनुसार वह कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं कमा सकेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+