रेलवे ने बदला फैसला, IRCTC से नहीं लेगी Convenience फीस में हिस्सेदारी

रेलवे ने बदला फैसला, IRCTC से नहीं लेगी Convenience फीस में हिस्सेदारी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) अपनी सुविधा शुल्क (convenience fees) में से 50 फीसदी कमाई केंद्र सरकार के साथ साझा करेगी। ये फैसला गुरुवार को किया गया, लेकिन 24 घंटे क भीतर की भारतीय रलव ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है।

Recommended Video

    Indian Railway: Railway Ministry की एक मांग से 29% गिर गए IRCTC के Share Price | वनइंडिया हिंदी
     Ministry of Railways has decided to withdraw the decision on IRCTC convenience fee

    रेल मंत्रालय ने अपने फैसले को बदलते हुए आईआरसीटीसी से कन्वीनियंस फीस से होने वाली कमाई में आधा हिस्सा लेने के फैसले को बदल दिया। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद अब रेलवे को आईआरसीटीसी के कन्वीनियंस फीस से होन वाली कमाई का आधा हिस्सा नहीं मिलेगा।

    आपको बता दें कि इससे पहले आईआरसीटीसी ने गुरुवार को कहा था कि अपने प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग के दौरान कन्वीनियंस फीस (convenience fees) से होने वाली आमदनी का 50 फीसदी हिस्सा वो रेल मंत्रालय के साथ साझा करेंगे। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर कैटरिंग और ट्रेन में मिलने वाले रेल नीर की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को सौंपी हैं। जिसमें से सिर्फ कैंटरिंग और ट्यूरिज्म से होने वाली कमाई का एक हिस्सा आईआरसीटीसी रेलवे को देती है, लेकिन आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग पर मिलने वाले कन्वीनियंस फीस से हासिल होने वाली आय को भी रेलवे के साथ साझा करने की घोषणा की थी, जिसे शुक्रवर को फिर से बदल दिया गया। आपको बता दें कि IRCTC एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+