GDP का पूर्वानुमान और आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक जारी, पिछले साल की तुलना में कहां पहुंची अर्थव्यवस्था ?

Ministry of Commerce and Industry ने ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक भी जारी किया गया है।

Ministry of Commerce and Industry ने कहा है कि अक्टूबर 2021 के सूचकांक की तुलना में अक्टूबर 2022 में आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक 0.1 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जीडीपी का पूर्वानुमान भी जारी किया है।

gdp

करीब तीन लाख करोड़ की गिरावट

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक 2022-23 की दूसरी तिमाही में रियल जीडीपी या जीडीपी एट कॉन्सटेंट (2011-12) स्थिर कीमतों पर 38.17 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 35.89 लाख करोड़ रुपये रहा था। दूसरी तिमाही में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी 8.4 प्रतिशत रहा था।

gdp

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किया बयान

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर (Q2) अवधि के दौरान भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 6.3 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 8.4 प्रतिशत था। बुधवार को जारी सरकारी बयान में कहा गया, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा बुधवार को जारी अनंतिम अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही (Q1) में GDP 13.5 प्रतिशत रही थी।

बुनियादी मूल्य पर GVA

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई से सितंबर की तिमाही के दौरान स्थिर शर्तों पर बुनियादी मूल्य पर Gross Value Added (जीवीए) 5.6 प्रतिशत बढ़ा। वित्त वर्ष 2022-23 में मौजूदा कीमतों पर मूल मूल्य पर GVA 16.2 प्रतिशत बढ़ा।

GDP

आठ लाख करोड़ रुपये की गिरावट

NSO के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में मौजूदा कीमतों पर नॉमिनल जीडीपी या जीडीपी 65.31 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। 2021-22 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 56.20 लाख करोड़ रुपये रही थी। 2022-23 की दूसरी तिमाही में प्रतिशत के पैमाने पर जीडीपी 16.2 प्रतिशत रही। हालांकि, एक साल पहले 19 प्रतिशत की तुलना में इसमें गिरावट दर्ज की गई।

gdp

क्यों जरूरी हैं GDP के आंकड़े

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, वित्त वर्ष के दौरान राष्ट्रीय खातों के तिमाही अनुमान संकेतक आधारित होते हैं। अलग-अलग मंत्रालयों/विभागों/निजी एजेंसियों से प्राप्त डेटा के आधार पर अनुमान लगाए जाते हैं। इससे आर्थिक नीतियों को तैयार करने में मूल्यवान इनपुट मिलता है। बयान के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर, 2022 तिमाही यानी वित्त वर्ष 2022-23 के तीसरे क्वार्टर (Q3) के लिए जीडीपी अनुमान सरकार 28 फरवरी, 2023 को जारी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+