जल्द ही माइक्रोसॉफ्ट लाएगा 'अल्टिमेट मोबाइल', होगा सबसे यूनीक

सत्या नडेला का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट फोन मार्केट से हटेगी नहीं, बल्कि लोगों के लिए कुछ खास और यूनीक लेकर आएगी।

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल के बिजनेस में हाथ आजमाना नहीं छोड़ने वाली है। भले ही स्मार्टफोन के बाजार में माइक्रोसॉफ्ट कुछ खास नहीं कर पा रही है, लेकिन मोबाइल बिजनेस की इस रेस को वह छोड़ने के मूड में कतई नहीं दिख रही।

satya nadella

ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू को दिए एक इंटरव्यू में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा वह स्मार्टफोन के बाजार में अन्य प्रतिद्वंद्वियों के हिसाब से नहीं चलता चाहते हैं, बल्कि वह इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि वह नया क्या ला सकते हैं?

सत्या नडेला का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट फोन मार्केट से हटेगी नहीं, बल्कि लोगों के लिए कुछ खास और यूनीक लेकर आएगी। नडेला कहते हैं कि वह मोबाइल यूजर्स के लिए एक मोस्ट अल्टिमेट मोबाइल डिवाइस लाना चाहते हैं, जो बाजार में मौजूद अन्य मोबाइल से अलग और यूनीक हो।

उन्होंने कहा कि कंपनी तब तक कोई नया फोन लॉन्च नहीं करेगी, जब तक कि कंपनी के पास लोगों को देने के लिए कुछ यूनीक नहीं होगा। उनका कहना है कि वह इस दिशा में काम कर रहे हैं और जल्द ही कुछ यूनीक लेकर आएंगे।

एप्पल के सीईओ को लिया आड़े हाथ

अपने इंटरव्यू में सत्या नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट के 'सर्फेस टेबल' और एप्पल आईपैड प्रो में कई समानताएं बताते हुए एप्पल के सीईओ टिम कुक पर भी निशाना साधा। 2012 में वालस्ट्रीट के एक एनालिस्ट को कंपनी द्वारा लैपटॉप और टैबलेट का हाइब्रिड लॉन्च करने की बात पर टिम कुक ने कहा था- आप एक टोस्टर और एक रेफ्रीजरेटर को एक में ही मिला सकते हैं, लेकिन ऐसी चीजों यूजर को खुश नहीं कर पाती हैं।

उन्होंने कहा कि तीन पहले टू-इन-वन के इस फॉर्मूले पर सवाल उठे थे किया क्या इसकी किसी को जरूरत है और आज के समय में सब बदल गया है। लोगों को टू-इन-वन चीजें खूब पसंद आती हैं।

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने सर्फेस स्टूडियो लॉन्च करके हार्वेयर मार्केट में अच्छी पकड़ बनाई है। इसकी लॉन्चिंग कंपनी ने न्यूयॉर्क में हुए एक इवेंट में 26 अक्टूबर को की थी। सर्फेस स्टूडियो दुनिया का सबसे पतला एलसीडी है, जिसकी मोटाई महज 12.5 मिलीमीटर है। आपको बता दें कि यह सिर्फ एक मॉनिटर नहीं, बल्कि सेंसर और तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया एक बहुत ही खास स्टूडियो जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+