Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यहां इंटरनेट सर्चिंग से मिलते हैं रिवॉर्ड प्वाइंट, मूवीज के लिए होंगे इस्तेमाल

यह पहल माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से की गई है। अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग का इस्तेमाल करके कुछ सर्च करते हैं तो कंपनी आपको रिवॉर्ड प्वाइंट देगी।

नई दिल्ली। यूं तो आप आए दिन गूगल पर सर्च कर के कुछ न कुछ ढूंढ़ते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपको इंटरनेट पर सर्च करने का भी पैसा मिल सकता है। अगर आपको ये मजाक लग रहा है तो जानिए कहां पर लोगों को इंटरनेट पर सर्चिंग के लिए भी मिलते हैं पैसे।

बिंग पर सर्चिंग के रिवॉर्ड प्वाइंट

बिंग पर सर्चिंग के रिवॉर्ड प्वाइंट

यह पहल माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से की गई है। अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग का इस्तेमाल करके कुछ सर्च करते हैं तो कंपनी आपको रिवॉर्ड प्वाइंट देगी। हालांकि, अभी तक इसकी शुरुआत सिर्फ ब्रिटेन में की गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह कदम गूगल सर्च इंजन के टक्कर लेने के लिए उठाया है।

क्या होगा रिवॉर्ड प्वाइंट का?

क्या होगा रिवॉर्ड प्वाइंट का?

बिंग पर सर्चिंग कर के माक्रोसॉफ्ट यूजर्स को जो रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे, उनका इस्तेमाल म्यूजिक या फिर मूवीज रिडीम करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आपको इंटरनेट सर्चिंग के भी पैसे मिल रहे हैं, क्योंकि रिवॉर्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल पैसों की तरह ही होता है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट अपने ऑनलाइन स्टोर से भी शॉपिंग करने पर रिवॉर्ड प्वाइंट दे रही है।

कैसे मिलेंगे ये रिवॉर्ड प्वाइंट?

कैसे मिलेंगे ये रिवॉर्ड प्वाइंट?

यह प्वाइंट दो लेवल पर मिलेंगे। पहले लेवल पर 10 वेब सर्च करने पर एक सदस्य को प्वाइंट्स मिलेंगे, जबकि दूसरे लेवल वाले सदस्यों को हर दिन 50 सर्च करने पर रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे। किसी भी यूजर को रोजाना अधिकतम 30 प्वाइंट मिलेंगे, जबकि अगर आप माइक्रोसॉफ्ट एज का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 60 प्वाइंट मिलेंगे। बताया जा रहा है कि जल्द ही कंपनी जर्मनी, फ्रांस और कनाडा में भी अपनी यह स्कीम शुरू करने की योजना बना रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+