सिर्फ 4 दिनों में हुई 9000 Mahindra Thar की बुकिंग, कीमत 9.8 लाख से शुरू
सिर्फ 4 दिनों में हुई 9000 Mahindra Thar की बुकिंग, कीमत 9.8 लाख से शुरू.
नई दिल्ली। Mahindra Thar Booking. महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई थार को लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है। कंपनी द्वारा नई एसयूवी थार की बुकिंग शुरू होते ही महज 4 दिनों में ही 9000 से ज्यादा लोगों ने इसकी बुकिंग कर ली। महिंद्रा एंद महिंद्रा की ओर से इस बारे में बयान जारी कर कहा गया कि सिर्फ 4 दिनों में महिंद्रा थार( Mahindra Thar) की 9000 बुकिंग हो चुकी है। पहले चरण में देश के 18 शहरों में ही उसकी बुकिंग शुरू हुई है। बुकिंग शुरू होते ही ताबड़तोड़ लोगों ने इसे बुकिंग करना शुरू कर दिया और 4 दिनों के भीतर ही नौ हजार लोगों ने इसकी बुकिंग कर ली है।

18 शहरों में शुरू हुई बुकिंग
कंपनी ने कहा कि जिन 18 शहरों में इसकी बुकिंग शुरू की ई है, उन शहरों में महिंद्रा एसयूपी थार की टेस्ट ड्राइविंग और डेमो की सुविधा उपलब्ध है। लोगों की प्रक्रिया से कंपनी गदगद है। कंपनी के ऑटोमोटिव सेक्शन के सीईओ वीजे नाकरा ने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया अप्रत्याशित है। कंपनी ने अपनी नई थार को बीते शुक्रवार को लॉन्च किया था। मंगलवार तक 9000 लोगों ने इस एसयूवी की बुकिंग कर ली है।
9.8 लाख रुपए से शुरू
अगर महिंद्रा थार( Mahindra Thar) की कीमत की बात करें तो इसका एक्स शोरूम प्राइस 9.8 लाख रुपए से शुरू होती है, जो 13.75 लाख रुपए तक है । कंपनी ने दो मॉडल लॉन्च किए हैं, दिसमें एक महिंद्रा थार एएक्स और महिंद्रा थार एलएक्स है। आप पेट्रोल और डीजल वर्जन में ये एसयूवी खरीद सकते हैं।
कैसे करें बुकिंग
अगर फीचर की बात करें तो नई थार में दो इंजनों का विकल्प हैं। इसके अलाला इसमें हाई एंड लो रिडक्शन गियर है। रिडक्शन गियर के अलावा 4 व्हील ड्राइव सिस्टम भी इसमें हैं। वहीं नई थार में हाइड्रॉलिक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग व्हील दी गई है। अगर आप भी इसकी बुकिंग करवाना चाहते हैं तो आप मंहिंद्रा की की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई थार की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप महिंद्रा के शो रूम में जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications