LPG Price Today: '41000 एलपीजी कनेक्शन सरेंडर ', आज क्या है आपके शहर में सिलेंडर का दाम?

LPG Price Today: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं सिलेंडर को लेकर सभी के मन में चिंता जारी है, ऐसे में सरकार की ओर बड़ा अपडेट सामने आया है। उसने कहा है कि भारत में फिलहाल गैस की कमी नहीं है लेकिन उसने LPG नए कनेक्शन पर कथित तौर पर अभी रोक लगाई हुई है, अधिकारियों ने बताया कि अभी मौजूदा घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता दी जा रही है।

क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आयात पर निर्भर सप्लाई पर दबाव पड़ रहा है तो वहीं उसने ये भी बताया कि देश में एक महीने के अंदर 41 000 से ज्‍यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं क्योंकि सरकार की ओर से निर्देश दिए गए थे जहां पीएनजी सप्लाई है वहां एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने होंगे। अगर रेट की बात करें तो बुधवार को एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है।

LPG Price Today

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹₹2078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹ ₹1,836
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹2161
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹₹2031

अफवाहों पर भरोसा ना करें, देश में LPG की सप्लाई सामान्य

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी), सुजाता शर्मा ने भरोसा दिलाया कि भारत में LPG, पेट्रोल और डीज़ल की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है, और डिस्ट्रीब्यूटरों के पास LPG की कमी या स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पेट्रोल पंप पर्याप्त ईंधन स्टॉक के साथ सुचारू रूप से काम कर रहे हैं, जबकि रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से चल रही हैं और कच्चे तेल का भंडार भी पर्याप्त है। सरकार ने सप्लाई को मज़बूत करने के लिए घरेलू LPG उत्पादन भी बढ़ाया है। कई राज्यों, खासकर कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में ऑटो LPG की बिक्री में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार LPG पर निर्भरता कम करने के लिए PNG नेटवर्क का विस्तार कर रही है और लोगों से आग्रह किया है कि अफवाहों पर भरोसा ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+