LPG Price Delhi: दिल्ली में आज क्या है रसोई गैस का भाव? चेक करें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की नई लिस्ट

LPG Price Today: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती तपिश के बीच अब रसोई का बजट भी आम आदमी को पसीने छुड़ा रहा है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आ रही तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का सीधा असर अब आपकी जेब पर दिखने लगा है।

जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, वहीं पिछले कुछ समय में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी ने रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की कमर तोड़ दी है। आइए जानते हैं क्या आज यानि 24 अप्रैल को दिल्ली में गैस सिलेंडर के ताजा भाव क्या हैं?

delhi-lpg-price-today-24-april-2026

Delhi LPG Price Today: आज दिल्ली में गैस सिलेंडर के रेट (24 अप्रैल 2026)

24 अप्रैल 2026 को दिल्ली में घरेलू रसोई गैस (14.2 किग्रा) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मार्च में हुई ₹60 की बढ़ोतरी के बाद से इसके दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, कमर्शियल गैस के मोर्चे पर स्थिति काफी अलग है। पिछले दो महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में दो बार बड़ा इजाफा हुआ है। पहले मार्च में ₹144 और फिर 1 अप्रैल को लगभग ₹200 की भारी बढ़ोतरी की गई, जिसने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

  • घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 kg): ₹913.00
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 kg): ₹2,078.50
  • छोटू सिलेंडर (5 kg): ₹317.50

क्यों बढ़ रहे हैं दाम और सरकार की क्या है तैयारी?

गैस और तेल की कीमतों में इस अस्थिरता की मुख्य वजह पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष और 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' (Strait of Hormuz) में होने वाली सप्लाई में बाधा है। वैश्विक बाजार में कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

राहत की बात यह है कि सरकार अब एक 'फ्यूल प्राइस स्टेबलाइजेशन मैकेनिज्म' (Fuel Price Stabilisation Mechanism) लाने की योजना बना रही है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होने पर भी आम जनता को अचानक लगने वाले झटकों से बचाया जा सके। साथ ही, घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+