लॉकडाउन के बीच आम आदमी को राहत, सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, अब ये है नई कीमत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन के दौरान लोगों को केवल जरूरी सामान मिलेंगे जबकि जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को ही इस दौरान घर से बाहर जाने की इजाजत है। वहीं, लॉकडाउन के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती का ऐलान किया है।
Recommended Video

14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर में 63 रुपए की कटौती
गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को करीब 63 रुपए की कटौती की गई है। IOC की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलो वाले गैर-सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 744 रुपये रह गई है। इसकी कीमत पहले, 805.50 रुपए थी। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे महीने कमी की गई है, जिसके बाद लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

नई कीमतें 1 अप्रैल से लागूू
वहीं, इस कटौती के बाद कोलकाता में 14.2 किलो वाले गैर-सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 744.50 रुपए हो गई है, जबकि मुंबई में 14.2 किलो वाले गैर-सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 714.50 रुपए और चेन्नई में 14.2 किलो वाले गैर-सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 761.50 रुपए है। इसी प्रकार, 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी कमी की गई है। नई कीमतें 1 अप्रैल से लागूू हो गई हैं।

19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर भी हुआ सस्ता
देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 96 रुपए सस्ता हुआ है। इसके पहले 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,381.50 रु थी, लेकिन नई कीमतें लागू होने के बाद इसका दाम 1,285.50 रु हो गया है। इसी तरह, कोलकाता में 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,348.50 रु हो गई है, जबकि मुंबई में 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,234.50 रु है। वहीं, चेन्नई में 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,402 रुपए हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications