LPG Cylinder Price: आम लोगों को लगा महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ोतरी
LPG Cylinder Price: आम लोगों को फिर से महंगाई का झटका लगा है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी अब बढ़ोतरी हुई है। सोमवार 07 अप्रैल को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई है। अब 14 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 803 की जगह 853 रुपये में मिलेगा। ये बढ़ी हुई कीमतें कल मंगलावार 08 अप्रैल से बढ़ी है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को घोषणा की कि उज्ज्वला (पीएमयूवाई) और गैर-उज्ज्वला उपभोक्ताओं दोनों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पुरी ने कहा, "पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए, कीमत 500 रुपये से बढ़कर 550 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी। अन्य उपभोक्ताओं के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।"

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, " बढ़े हुए दामों का हर 15-30 दिनों के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। पेट्रोल और डीजल के मामले में अगर यही प्रवृत्ति बनी रही तो कीमत में संशोधन होने की संभावना है।''
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने समझाया कैसे बढ़े LPG सिलेंडर के दाम
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी होगी। 500 से यह 550 (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समय-समय पर समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए, आपने जो उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी देखी है, उसका बोझ पेट्रोल और डीजल पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। उस उत्पाद शुल्क बढोतरी का उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की भरपाई करना है, जो उन्हें गैस के हिस्से पर हुए नुकसान के रूप में हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications