बिगड़ेगा आपके किचन का बजट, दिल्ली में LPG 59 रु. महंगा, सब्सिडाइज़्ड सिलेंडर 2.89 रु महंगा

नई दिल्ली। पेट्रोल -डीजल की कीमत से परेशान आम आदमी पर डबल मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत के बाद अब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत 59 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 2.89 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमत बढ़कर 502.4 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। वहीं बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अक्तूबर में 59 रुपये महंगा हो गया।

 LPG Cylinder Price Hike by Rs 59 , subsidised Gas to Cost Rs 2.89 in Delhi

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने से और रुपए में जारी उतार-चढ़ाव के चलते रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर 2.89 रु की बढ़ोतरी होगी, जिसकी प्रमुख वजह जीएसटी है।

सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर इंडियन ऑइल ने बयान जारी कर जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव आने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अब अक्टूबर में ग्राहकों के खाते में 376.60 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी के जमा होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+