महंगी हुई रसोई गैस, 1.50 रुपए बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली। महंगाई ने एक बार फिर से आपकी रसोई में दस्तक दे दी है। रविवार से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए है। सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कीमत प्रति सिलेंडर 1 रुपए 50 पैसे बढ़ी दी गई है। अब आपको एलपीजी सिलेंडर के लिए 488.68 पैसे चुकाने होंगे, जबकि इससे पहले आपको सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों के लिए 487.18 पैसे चुकाने पड़ते थे।

 LPG costlier by Rs 1.50 a cylinder, jet fuel price hiked by 6 per cent

आईओसी के मुताबिक दिल्ली में अब सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडरों के लिए 487.18 पैसे के बजाए 488.68 पैसे चुकाने पड़ेंगे। आपको बता दें कि सरकार ने एलपीजी पर सब्सिडी समाप्त करने के लिए हर महीने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इससे पहले 1 सितंबर को एलपीजी के दाम सात रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।

जेट ईंधन की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। विमान ईंधन के दाम 6 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। आपको बता दें कि अगस्त के बाद से जेट ईंधन की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में मजबूती की वजह से यहां फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में अब एटीएफ का दाम 3,025 रुपये बढ़कर 53,045 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। इससे पहले जेट ईंधन की कीमत 50,020 रुपये प्रति किलोलीटर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+