चुनाव के बाद लग सकता है जोर का झटका, 1 अप्रैल से दोगुनी हो सकती हैं LPG सिलेंडर की कीमत

चुनाव के बाद लग सकता है जोर का झटका, 1 अप्रैल से दोगुनी हो सकती हैं LPG सिलेंडर की कीमत

नई दिल्ली, 22 फरवरी। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद आपको महंगाई का झटका लग सकता है। आने वाले दिनों में रसोई गैस,सीएनसी, पीएनजी गैसों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। 1 अप्रैल से आपको रसोई गैस के लिए दोगुनी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यानी आने वाले दिनों में आपको महंगाई को डबल झटका लगने वाला है। रसोई से लेकर गाड़ी चलाने तक के लिए आपको अधिक जेब ढ़ीली करनी होगी।

 अप्रैल में लग सकता है महंगाई का डबल झटका

अप्रैल में लग सकता है महंगाई का डबल झटका

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में गैस की भारी किल्लत का असर भारत पर भी पड़ रहा है। गैस संकट के कारण अप्रैल में आपको गैस सिलेंडर, सीएनजी, पीएनजी गैस के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। ग्लोबल नेचुरल गैस की किल्लत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की स्थिति बन रही है। इस किल्लत के कारण घरेलू गैस की कीमतों के साथ-साथ CNG और PNG के दाम में भी तेजी आ सकती हैं।

अप्रैल में लागू होंगी नई कीमतें

अप्रैल में लागू होंगी नई कीमतें


बता दें कि दुनियाभर में गैस संकट का असर भारत में अप्रैल से देखी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अप्रैल में सरकार नेचुरल गैस की घरेलू कीमतों में संशोधन करती हैं। ऐसे में एनालिस्ट्स का मानना है की घरेलू गैस कीमतें बढ़ेंगी। बता दें कि घरेलू नेचुरल गैस की कीमतें हर साल अप्रैल और अक्टूबर में तय होती है और यह अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार निर्धारित की जाती हैं। जनवरी से दिसंबर 2021 तक अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर अप्रैल की कीमत तय की जाएगी।

 महंगाई का बढ़ेगा बोझ

महंगाई का बढ़ेगा बोझ


वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत का असर न केवल एसपीजी गैस सिलेंडर , सीएनजी, पीएनजी की कीमतों पर पड़ेगा, बल्कि बिजली की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर सरकार के फर्टिलाइजर सब्सिडी बिल पर भी पड़ने की उम्मीद है। यानी आपको अप्रैल में महंगाई की गहरी चोट लग सकती हैं। दरअसल अप्रैल में सरकार प्रकृतिक गैस की कीमतों में बदलाव करेगी, जिसके कारण इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि कीमत में तेजी आ सकती है। दुनियाभर में गैस की मांग में तेजी के कारण इसकी कीमत पर दबाब बढ़ रहा है। आपको बता दें कि सरकार हर साल अप्रैल और अक्टूबर में नेचुरल गैस की कीमतों का निर्धारण करती हैं।

 7 डॉलर पर पहुंच सकती है कीमत

7 डॉलर पर पहुंच सकती है कीमत

बाजार जानकारों की माने तो अप्रैल में जब सरकार नेचुरल गैस की घरेलू कीमतों में बदलाव करेगी तो इसकी कीमत 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़कर 6 से 7 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू तक पहुंच सकती है। वहीं गहरे समुद्र से निकले वाली गैस की कीमत 6.13 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़कर 10 डॉलर एमएमबीटीयू तक पहुंच सकती है। इन कीमतों में बढ़ोतरी का असर घरेलूं बाजार पर पड़ेगा। सीएनजी की कीमत में लगभग 15 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+