जारी है LIC का फ्लॉप शो, ऑल टाइम लो पर स्टॉक, डूबे निवेशकों 1.04 लाख करोड़, अब क्या करें?
जारी है LIC का फ्लॉप, डूबे निवेशकों 1.04 लाख करोड़, अब क्या करें?
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े IPO को लेकर निवेशकों में जितना उत्सुकता थी, अब उसका उत्साह उतना ही फीका पड़ गया है। एलआईसी के शेयरों की लिस्टिंग के बाद जो गिरावट का दौर शुरू हुआ वो अब तक जारी है। हालात ऐसे हैं कि एलआईसी के शेयरों की कीमत अपने ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। LIC के शेयर में गिरावट नहीं थम रही है। 6 जून को एलआईसी के शेयर 782.45 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। LIC शेयर की ये कीमत अपने इश्यू प्राइस यानी आईपीओ के भाव से 18 फीसदी नीचे गिर चुका है।

निवेशकों को 1 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान
एलआईसी के शेयरों में आ रही गिरावट के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हो चुका है। अब तक निवेशकों को 1.04 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं। ऐसे में निवेशकों को चिंता सता रही है कि वो करें, क्या हल्के मुनाफे को देखते हुए ही शेयर बेचकर निकल जाएं या फिर इंतजार करें। निवेशकों की चिंता देखते हुए बाजार के जानकार अलग-अलग सलाह दे रहे हैं। आईआईएफएल के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च अनुज गुप्ता का कहना है कि LIC के आउटलुक को लेकर बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। एलआईसी बड़ी बीमा कंपनी है, जिसका जाल देशभर में फैला है।

गिरा LIC का मार्केट कैप
शेयर में जारी गिरावट के कारण LIC का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ से नीचे चला गया है। सोमवार को जारी गिरावट के बाद मार्केट कैप 4.96 लाख करोड़ रह गया है। वहीं जब एलाईसी का आईपीओ जारी किया गया था तब इसका मार्केट कैप 6 लाख करोड़ आंका गया था। यानी निवेशकों को 1.04 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है।

LIC के आईपीओ ने रुलाया
17 मई को LIC का शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। शेयर बीएसई पर 867 रुपए में लिस्ट हुआ, जबकि इश्यू प्राइस 949 रुपए था। यानी शेयर अपने इश्यू प्राइस से 82 रुपए के गिरावट के साथ बाजार में लिस्ट हुआ था, जबकि ताजा हालात ये हैं कि एलाईसी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 18 फीसदी तक गिरकर 782.45 रुपए पर आ गए हैं।
Gold Rate: गोल्डन चांस, सस्ता हुआ सोना, मात्र 29933 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम गोल्ड












Click it and Unblock the Notifications