Last Date: 30 नवंबर तक निपटा लें ये 3 जरूरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा
Last Date: 30 नवंबर तक निपटा लें ये 3 जरूरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा
नई दिल्ली, 29 नवंबर। अगर आपने अब तक अपने पीएफ खाते को आधार से लिंक नहीं किया है, या फिर अब तक अपने पेंशन खाते से जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है तो आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है। 30 नवंबर को कई महत्वपूर्ण कार्यों की डेडलाइन खत्म हो रही है, ऐसे में आपके पास अब आखिरी मौका है इन कामों को खत्म करने का, ताकि आप मुश्किल से बच सकें और आपको नुकसान न हो। हम आपको उन तीन कामों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी डेडलाइन 30 नवंबर को खत्म हो रही है।

निपटा लें ये काम, वरना अटक जाएगा पैसा
पीएफ धारकों के लिए ये खबर बहुत जरूरी है। अगर आपने अबतक अपने UAN को आधार से लिंक नहीं किया है तो बिना देर किए फौरन इसे लिंक करें। ऐसा नहीं करना वाले लोगों के पीएफ का पैसा रूक सकता है। 30 नवंबर को UAN और आधार को लिंक करने की आखिरी डेट है। अगर आप ऐसा करने से चूक जाते हैं तो 1 दिसंबर से आपके पीएफ खाते में पीएफ योजदान नहीं जाएगा। यानी आपके भविष्य निधि खाते में कंपनी की ओर से मिलने वाली हिस्सेदारी रूक जाएगी तो वहीं आपको EPF अकाउंट से पैसा निकालने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में बिना देर किए फौरन इसे लिंक करें।

फौरन जमा करें लाइफ सार्टिफिकेट
सभी पेंशनधारकों को साल में एक बार अपने जीवन का प्रमाणपत्र बैंक में जमा करना होता है। पेंशनभोगी को हर साल ये लाइफ सार्टिफिकेट जमा करना होता है, जिसके जरिए उनके जिंदा होने का सबूत मिलता है। इसी लाइफ सार्टिफिकेट के जरिए पता चलता है कि पेंशन की राशि सही व्यक्ति तक पहुंच रही है। इस साल पेंशनधारकों को अपना लाइफ सार्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। यानी 30 नवंबर तक आपको बैंक, डाकघर या अधिकृत वित्तीय संस्थान में जमा कराना है, जहां से आपका पेंशन आता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी पेंशन की रकम रुक जाएगी।

सस्ते होम लोन का आखिरी मौका
अगर आप सस्ता होम लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए आखिरी मौका है। LIC हाउसिंग फाइनेंस होम लोन के सस्ते दरों पर होम लोन एप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। आपको बता दें कि एलआईसी 6.66 फीसदी की ब्याज दर से होम लोन दे रहा है। सस्ते होम लोन के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस में भी छूट दी गई है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications