अब टैक्स चोरों को सोशल मीडिया के जरिए पकड़ेगी सरकार, जानिए किसे दिया है काम
नई दिल्ली। टैक्स न देने वालों पर सरकार अब सख्त हो गई है। टैक्स न चुकाने वालों को पकड़ने के लिए सरकार ने मुहिम तेज कर दी है और इसी कड़ी में दिग्गज कंपनी लारसन ऐंड टूब्रो इन्फोटेक (L & T) को सरकार ने सोशल मीडिया ऐनालिटिक्स के जरिए टैक्स नहीं चुकाने वालों का पता लगाने के लिए एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया है। कंपनी को इसके लिए 650 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है।

आपको बता दें कि L&T इसके लिए एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। इससे सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जाएगी। मसलन- अगर आपने लग्जरी कार या दूसरे लग्जरी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो आप कंपनी की नजर में आ जाएंगे। इसकी जानकारी आईटी विभाग को दी जा सकती है। इसके बाद आपकी इनकम और खर्च का ब्योरा खंगाला जा सकता है। अगर खर्च इनकम से मैच नहीं करती है तो आप जांच के दायरे में आ सकते हैं।
कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जलोना ने बताया, 'इसके लिए हमें बहुत ही अडवांस्ड ऐनालिटिक्स का इस्तोमाल करना होगा, इस काम में लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत आएगी।' संजय ने आगे बताया, 'यह कॉन्ट्रैक्ट हमें सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस से मिला है। यह एक हाई वॉल्यूम डिजिटल डील है।'












Click it and Unblock the Notifications