IRCTC Kolkata Gangasagar Tour : 'अब गंगासागर नहीं दूर', IRCTC लेकर आया है स्पेशल पैकेज, बुकिंग शुरू
IRCTC: आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी है। उसका नाम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन होता है, जो कि हर यात्री की सुविधा का ख्याल रखती है।

IRCTC Kolkata Gangasagar Tour : 'कहते हैं सारे तीरथ एक बार, गंगा सागर एक बार', हर साल गंगा सागर के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में पहुंचते हैं, गंगा सागर की यात्रा काफी कठिन मानी जाती है। इस कठिनाई को समझते हुए आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन ' शुरु की है, जिसके जरिए यात्रीगण गंगासागर समेत 8 धार्मिक स्थलों की सैर कर सकेंगे। इसके लिए बुकिंग शुरू भी हो चुकी है और अगर आपने अभी तक टिकट बुक नहीं की है तो तुरंत कर लीजिए। मालूम हो कि IRCTC ने इसके लिए EMI की सुविधा भी दे रखी है, ये ट्रेन 25 मई को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से चलेगी।
इन 8 धार्मिक स्थलों की सैर होगी
- बैद्यनाथ धाम
- गया
- जगन्नाथ पुरी
- कोणार्क मंदिर
- गंगासागर
- कोलकाता
- वाराणसी
- अयोध्या
कोलकाता गंगासागर यात्रा
आईआरसीटीसी की ओर से इस यात्रा का नाम 'Kolkata Gangasagar Yatra by Bharat Gaurav Tourist Train' कहा गया है। ये टूर पैकज 10 दिन और 9 रातों का है। जिसमें आप भुगतान ईएमआई के रूप में भी कर सकते हैं। इस ट्रेन के बोर्डिंग स्टेशन बनारस कैंट, आगरा कैंट, ग्वालियर, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या कैंट हैं। इस बारे में पूरी जानकारी आपको आईआरसीटीसी के अधिकारिक वेबसाइट और उसके ट्विटर अकाउंट से मिल जाएगी।
'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन'
मालूम हो कि इस ट्रेन में 49 सीटें 2nd AC की और 70 सीटें 3rd AC और 648 सीटें स्लीपर क्लास की है। हर क्लास का अपना एक अलग रेट है जो कि निम्नलिखित है।
- 2nd AC प्रति व्यक्ति किराया- 3564 रु
- 3rd AC प्रति व्यक्ति किराया- 27170 रु
- स्लीपर प्रति व्यक्ति किराया- 17008 रु
कुछ खास बातें
हिमालय से निकलने वाली गंगा कोलकाता में जहां पर सागर से आकर मिलती है वो स्थान गंगासागर कहलाता है। पश्चिम बंगाल का ये खूबसूरत द्वीप असल में गंगा और बंगाल की खाड़ी के अनुपम संगम का उदाहरण है। कहते हैं कि सारे तीरथ करने पर जो फल प्राप्त होता है वो केवल एक बार गंगासागर के दर्शन करने से मिल जाता है। यहां पर हर साल लोग दर्शन के लिए आते हैं और घर की सुख-शांति के लिए स्नान-दान करते हैं। बता दें कि गंगासागर कोलकाता से 150 किमी की दूरी पर साउथ में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications